कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय ने एसआईआर में सहयोग हेतु जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं , शहर के गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा 43- टीकमगढ़ के नगरीय क्षेत्र में एसआईआर में सहयोग हेतु जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों से एसआईआर कार्य में प्रगति व सहयोग पर चर्चा की।
बैठक में श्री श्रोत्रिय कहा कि गणना पत्रक वापिस बीएलओ के पास जमा करने के लिए सभी राजनैतिक दल सहयोग करें। साथ ही सभी राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए मतदाताओं से गणना पत्रक भरके बीएलओ को जमा करने के लिए प्रेरित कर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जानकारी दी जाए कि गणना पत्रक भरकर जमा करने में 4 दिसम्बर तक का इंतजार न करें। गणना पत्रक भरकर शीघ्र बीएलओ को जमा करें। एसआईआर कार्य में गणना पत्रक भरकर शीघ्रता से जमा कराना प्राथमिक कार्य है, जिससे डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके। उन्होंने बताया कि जितने भी फॉर्म कलेक्ट हुए हैं उन्हें बी.एल.ओ. स्वयं या सहयोगी के माध्यम से डिजिटाइज किया जा रहा है।
श्री श्रोत्रिय ने कहा कि गणना पत्रक में यदि माता-पिता ,पत्नी का नाम और जन्मतिथि जैसी मूलभूत जानकारी भरी जा चुकी है, तो पर्याप्त है। बाकी की जानकारी बी.एल.ओ. द्वारा भरी जा सकती है। अत: मतदाता गणना पत्रक में मूलभूत जानकारी भरकर शीघ्र जमा करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री केके श्रीवास्तव, श्री राकेश गिरि गोस्वामी, श्री राजेन्द्र तिवारी, नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, नगर पालिका सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



















Leave a Reply