Advertisement

सरदार पटेल जयंती समारोह पर निकली पदयात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

सरदार पटेल जयंती समारोह पर निकली पदयात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जयकारों के साथ पदयात्रा में राष्ट्र भावना का जोश
सरदार पटेल जयंती समारोह पर निकली पदयात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जयकारों के साथ पदयात्रा में राष्ट्र भावना का जोश

एकीकृत भारत के वास्तविक निर्माता थे सरदार वल्लभभाई पटेल: योगेंद्र उपाध्याय

सरदार पटेल की अखंड भारत की सीख हम सबके लिए प्रेरणा : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

भाजपा दक्षिण विधानसभा की एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सरदार पटेल की आकर्षक झांकी , बैंड बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया एकता का संकल्प

आगरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के अवसर पर भाजपा दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी एवं एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। नूरी दरवाजा स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थल से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ एनसीसी कैडेट समाजसेवी और स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए। नूरी दरवाजे से शुरू हुई एकता पदयात्रा का जगह- जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। दक्षिण विधानसभा की विशाल रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में सरदार वल्लभभाई पटेल की अलौकिक झांकी के साथ बैंड बाजा की ध्वनि पर राष्ट्र गीतों ने वातावरण को राष्ट्रीय भक्ति से सराबोर कर दिया।

नूरी दरवाजा भगत सिंह मूर्ति से प्रारंभ होकर पदयात्रा पुरानी इमरजेंसी हॉस्पिटल रोड होती हुई घटिया रोड से विक्टोरिया इंटर कॉलेज खटीक पाड़ा क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुनः नूरी दरवाजा पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा सरदार पटेल ने जो एकता और अखंडता का संदेश दिया था वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का अद्भुत प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल के सपने को पूरा करने का काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की कर्तव्य निष्ठा को सराहते हुए कहा योगेंद्र उपाध्याय के पैर में चोट होने के बाद भी आज की पदयात्रा में उनका जोश और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना उनकी निष्ठा को दर्शाती है।
कार्यक्रम आयोजक उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सरदार पटेल को एकीकृत भारत का वास्तविक निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया, और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को देश कभी नहीं भूल सकता।
उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसका निर्माण भारत के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से संभव हुआ। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

देखते बना एनसीसी कैडेट्स का जोश
भाजपा दक्षिण विधानसभा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी एकता पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानी लोगों के साथ सैकड़ो की तादाद में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कतारबद्ध अनुशासन के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे जोशीले तारों के साथ पदयात्रा में एनसीसी कैडेट्स का जोश देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा और मन में राष्ट्रभक्ति की उमंग ने कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

बैंड बाजों के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की झांकी बनी आकर्षण

एकता पदयात्रा में पहली बार सम्मिलित हुई सरदार वल्लभभाई पटेल की करीब 6 फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा के साथ झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। एकता पदयात्रा में सम्मिलित लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की झांकी के साथ फोटो और सेल्फी लिए।

यहां से निकली राष्ट्रीय एकता पदयात्रा
भाजपा दक्षिण विधानसभा की एकता पदयात्रा का शुभारंभ नूरी दरवाजा भगत सिंह मूर्ति से प्रारम्भ होकर पुरानी इमरजेंसी से व्यास मार्केट से हॉस्पीटल रोड होते हुए गुड की मंडी से फुलटटी , घटिया रोड़ , विक्टोरिया इण्टर कॉलेज , रघुनाथ टाकीज तिराहा खटीक पाड़ा , चारसू दरवाजा रोड , कालीवाड़ी से नूरी दरवाजा भगत सिंह मूर्ति पर एक विशाल जनसभा के साथ समाप्त हुई।

व्यापार मंडल ने किया डिप्टी सीएम का स्वागत
पदयात्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल प्राचीन, संदीप गुप्ता, दुष्यंत कुमार, देवेंद्र कुमार व्यापारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इनकी रही मौजूदगी
भाजपा दक्षिण विधानसभा की एकता पदयात्रा में प्रमुख रूप से कार्यक्रम आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कार्यक्रम के अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक , भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, यात्रा संयोजक टीएन अग्रवाल, यात्रा प्रभारी ओम प्रकाश सागर, डॉ अलौकिक उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, इंद्रजीत आर्य, गुटियारी लाल दुबेश, डॉ रामबाबू हरित, मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी, राजू कुशवाहा, धीरज जैन, आदेश सिंगल, धीरज कोहली, दीपक खरे, ओम प्रताप सिंह, राजीव लवानिया, विपुल मित्तल, राजेश प्राचीन, राजेश प्रजापति, रवि माथुर, सुनील उपाध्याय, हेमंत भोजवानी, के के भारद्वाज, ललित शर्मा, दीप विनायक पटेल, दिलीप वर्मा, बॉबी लाले, अनुराग चतुर्वेदी, संतोष चाहर, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोग एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक खरे ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!