Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा को उनके योगदान के लिए धरती आबा की संज्ञा दी गई : जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक

भगवान बिरसा मुंडा को उनके योगदान के लिए धरती आबा की संज्ञा दी गई : जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक

प्रशासन हमेशा जनजातीय वर्ग के हितार्थ तत्पर है: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय

जनजातीय गौरव दिवस पर बल्देवगढ़ में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं द्वारा दी गईं जनजातीय लोक गायन एवं लोक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़, 15 नवम्बर 2025/* धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस पर आज जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक की अध्यक्षता में मंगल भवन बल्देवगढ़ में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक एवं आदिवासी जिला कोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री गणेश आदिवासी, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी तस्वीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित किये। शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन परिचय एवं उनके देश तथा आदिवासी समाज के लिए किए गए योगदान का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा का अर्थ है, पृथ्वी का पिता अर्थात भगवान बिरसा मुंडा को उनके योगदान के लिए धरती आबा की संज्ञा दी गई है। आज हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू भी आदिवासी समुदाय से हैं जो कि हम सब के लिए सम्मान की बात है। हमारी आदिवासी बिटिया क्रांति गौंड ने किक्रेट वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में जीतकर बुंदेलखंड के आदिवासी समाज को गौरवांवित किया है एवं आदिवासी समाज की मातृशक्ति की प्रशासन से भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए अनुरोध किया।


कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि प्रशासन हमेशा जनजातीय वर्ग के हितार्थ तत्पर है, पिछले 15 दिवस में शासन के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव पखवाड़ा को सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक मनाया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के चरित्र से सभी को परिचित कराया।

जनजातीय वर्ग हितार्थ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉल एवं प्रदर्शनी

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय तथा अतिथियों के साथ जनजातीय वर्ग के हितार्थ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिनमें महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीअन्न एवं बुंदेली व्यंजनों की प्रदर्शनी, म.प्र. डे आजीविका मिशन जिला टीकमगढ़ की स्व सहायता समितियों द्वारा चलाई जा रही गतिविधियां, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला टीकमगढ़ की जैविक/प्राकृतिक खेती, नैनो यूरिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी , जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र योजना से प्राप्त अनुदान आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी , स्कूल शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित जनजातीय विरासत की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी अतिथियों ने अवलोकन पश्चात प्रसन्नता व्यक्त किया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा जनजातीय वर्ग हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में जिला नर्मदा (गुजरात) से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का भी लाईव प्रसारण देखा गया।

छात्र-छात्राओं द्वारा दी गईं जनजातीय लोक गायन एवं लोक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में जनजातीय विभाग द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों तथा शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने जनजातीय लोक गायन एवं लोक नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात शासकीय मॉडल विद्यालय बल्देवगढ़ की छात्रा अनुष्का शुक्ला,अनुष्का प्रजापति, आंचल प्रजापति, खुशी प्रजापति, चांदनी अहिरवार ने जनजातीय परिदृश्य पर बनाई हुई चित्रकला मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत की, जिस पर जतारा विधायक श्री खटीक ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, नगर परिषद बल्देवगढ़ अध्यक्ष श्रीमती शालिनी विश्वदीपक मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं तथा जनजातीय वर्ग के लोग एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!