Advertisement

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2025” अभियान अंतर्गत पांढुर्णा में एक दिन, एक साथ – स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2025” अभियान अंतर्गत पांढुर्णा में एक दिन, एक साथ – स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

स्वच्छ जिला, सुंदर जिला– पांढुर्णा हमारा नंबर 1 जिला

पांढुरना – भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2025 अभियान अंतर्गत विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज नगर पांढुर्णा में “एक दिन, एक साथ – स्वच्छता के लिए श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2025 अभियान पूरे देश में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-भागीदारी से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं शहर-गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाना है । इसी कड़ी में जिला पांढुर्णा में भी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्य भावना विकसित हो ।

यह अभियान कलेक्टर पांढुर्णा श्री अजय देव शर्मा की उपस्थिति एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ तीन शेर चौक से किया गया, जो मुख्य मार्ग होते हुए पंचशील चौक, PWD रेस्ट हाउस से वापस बस स्टैंड तक संचालित किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता श्रमदान किया और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया ।

कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा “पांढुर्णा रहेगा नंबर 1” का नारा देकर अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की ।

मुख्य नगर कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जनों, जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया । गाँवों की गलियों, तालाबों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर ग्रामवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । इसी प्रकार जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल परिसरों, खेल मैदानों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर विद्यार्थियों ने श्रमदान किया और “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश समाज तक पहुँचाया ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप जी घाटोड़े, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर, सहायक यंत्री श्री सोनू सकवार, नगर पालिका पार्षद, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री तानबाजी बारंगे एवं श्री अमोल नंदेवर सहित NCC कैडेट, विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!