Advertisement

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई पांढुरना की मासिक बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और आगामी गतिविधियों के बारे में निर्णय लिया गया।

सदस्यता अभियान की शुरुआत

1 अक्टूबर से संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। संगठन की बैठकें आगामी दोनों संभाग स्तर पर आयोजित होने वाली हैं।

सदस्यता अभियान को लेकर निर्णय

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय किया कि पांढुर्णा जिला इकाई आगामी संभाग स्तर कान्हा केसली में आयोजित बैठक में हिस्सा लेगी। संगठन में सदस्यों ने आगामी सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की और निर्णय किया कि सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य

संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की आवाज बुलंद करना है। संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में निर्णय किया गया कि संगठन को पांढुर्णा जिले में पत्रकारों की आवाज बुलंद करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और स्थानीय पत्रकारों के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे, जिनमें गुड्डू कावले, सुधीर नांदेकर, सिराज भाई, राम धोटे, सुरेश तनवानी, देवेंद्र खुरसंगे, रविद्र नारनवरे, योगेश गजभीये, प्रवीन वाहने, मनोज गूढधे, अनिल सांबारे, नितिन जैस्वाल, सुनील कवडे, संजय चिंचोले, निलेश कलसकर आदि शामिल थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!