Advertisement

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन की बैठक सौसर में सम्पन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन की बैठक सौसर में सम्पन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुरना – भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश संगठन की एक अहम बैठक सौसर में रविवार को स्थानीय मंजुला मंगल भवन में संपन्न हुई। *जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गाँधी तथा डॉ आम्बेडकर, की फोटो पर माल्यार्पण किया, तथा राष्ट्रपति प्रतिमा को आदर्श मानकर देश के प्रधान मंत्री मोदी जी के प्रतिमा को तिलक लगाकर, कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामराव महालेजी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय चौरेजी, वरिष्ठ समाजसेवी एम. एम. पुरीजी, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व विधायक रामराव महालेजी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा – “जब मैं विधायक था तब भी मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ही सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया था। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई मेरा संकल्प रहा है। आज सौसर क्षेत्र में यह संगठन सक्रिय हुआ है, यह मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है। जब तक प्राण हैं, मैं संगठन के साथ खड़ा रहूंगा। भविष्य में मैं संगठन के साथ मिलकर रेत माफिया, सट्टा माफिया, जुआ माफिया और शराब माफिया के खिलाफ आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटूंगा।”

अजय चौरेजी ने अपने विचार रखते हुए कहा– “सौसर क्षेत्र भ्रष्टाचार में प्रदेशभर में अग्रणी माना जा रहा है। अब भ्रष्टाचार केवल टेबल के नीचे ही नहीं बल्कि खुलेआम और बेखौफ तरीके से चल रहा है। हमें किसी के पिछलग्गू नहीं बनना है। संगठन में जो भी जुड़े हैं उन्हें निडर रहना होगा। सच्चा लीडर वही है जो निडर और आशावादी हो। हमें संगठित होकर प्रयास करना होगा ताकि गलत कामों पर रोक लगे और पारदर्शिता कायम हो।”
उन्होंने आगे कहा कि इस संगठन का कोई एक मुखिया नहीं होगा। इसके लिए 11 लोगों की तहसील स्तरीय समिति गठित की जाएगी जो निर्णायक भूमिका निभाएगी। साथ ही एक सूचना के अधिकार (RTI) समिति भी बनाई जाएगी जो शासकीय कार्यों की जानकारी हासिल कर अनियमितताओं का खुलासा करेगी।

वरिष्ठ समाजसेवी एम. एम. पुरी जी ने संगठन की सराहना करते हुए कहा – “*भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण सामूहिक प्रयास से ही संभव है। इस दिशा में संगठन की भूमिका बेहद अहम है। मैं जहां भी संगठन को जरूरत होगी, वहां उपस्थित रहूंगा। गांव-गांव से जानकारी एकत्र कर RTI के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।”
श्री प्रदीप ( बंडू) जी ठाकरे ने कहा टाइगर अभी जिन्दा है शुरुवात कर सम्बोधित किया
स्थानीय समाजसेवी सतीश बोडखे ने अपने संबोधन में कहा – “मैं तन-मन-धन से इस संगठन की सहायता करूंगा। इसके अलावा मेरा मंजुला मंगल भवन संगठन की गतिविधियों के लिए हमेशा खुला रहेगा।”

बैठक में अन्य वक्ताओं में मधुकर गायकवाड एवं चंद्रशेखर अंबडकर ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन की कार्ययोजना को आगे बढ़ाने पर बल दिया

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दूर-दराज से आए नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन आने वाले समय में सौसर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगा और जनता को इस लड़ाई में प्रत्यक्ष रूप से शामिल करेगा।

👉 बैठक का समापन क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन और समाज में पारदर्शिता स्थापित करने के संकल्प के साथ किया गया।
पंकज ठाकरे ने स्थानीय नेताओं पर साधा निशाना, कहा – “जनता सब जानती है, अब एकता से लड़ी जाएगी लड़ाई”
मोहखेड क्षेत्र से भी आये मेहमूद खान,अनवर खान ने भी संघटन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर हम आपके साथ है मंच से कहा
पांडूर्णा जिले में संगठन सदस्य पंकज ठाकरे ने स्थानीय राजनीति में खुद को “तोप” समझने वाले नेताओं और माफिया पर करारा तंज कसते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता की लड़ाई, जनता के संगठन के जरिए लड़ी जाए।

पंकज ठाकरे ने कहा कि “बड़े अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार किसके इशारे पर काम कर रहे हैं, यह जनता भलीभांति जानती है।” अब यह दिखावा नहीं चलेगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अगर हम एकजुट हो जाएं, तो कोई भी भ्रष्ट तंत्र ज्यादा दिन नहीं टिक सकता।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संगठन जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष करेगा, और जो लोग केवल अपने स्वार्थ के लिए पद और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें जनता जवाब देना जानती है।
श्री सुदामा जी मानमोड़े जी ने भी संघठन के प्रति अपने विचार साझा किये,
पत्रकार जगत से प्रेमदास बांगड़े जी राष्टपाल ढोक ज़ी, सलीम शेख जी, गणेश हिवरकर जी पवन उपासे जी अमन मालवीय, उपस्थित थे

“अब जनता चुप नहीं बैठेगी, अब आवाज़ संगठन उठाएगा,” — इसी संदेश के साथ पंकज ठाकरे ने अपने वक्तव्य का समापन किया।
संगठक के सभी साथीयो ने संबोधित किया बंडू बैंडे जी दिनेश लाडसे जी
कैलाश ठाकरे जी, गजानन कोचे जी, अल्केश बागडे जी, अमन मालवीय जी, निलेश वानखेडे जी, शशिकांत खंडाईत, रोशन गावंडे जी, संचालन खुशाल चौधरी जी के द्वारा किया गया
*समापन के पूर्व राष्ट्रगान किया गया
आभार प्रदर्शन कैलाश ठाकरे ने किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!