Advertisement

फसल मुआवजे को लेकर भीलवाड़ा में कांग्रेस का महा आंदोलन हजारों की संख्या में पहुंचे किसान

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

फसल मुआवजे को लेकर भीलवाड़ा में कांग्रेस का महा आंदोलन हजारों की संख्या में पहुंचे किसान

भीलवाड़ा

जिला मुख्यालय के खटीक छात्रावास में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से ‘फसल मुआवजा जन अधिकार’ आंदोलन शुरू हुआ। जिसमें भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते किसानों को सरकार से फसल मुआवजे की मांग की। किसान आंदोलन को कोटा सांसद प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल , पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक गायत्री देवी, रघुवीर मीणा, अतुल भवनिया, अनीता जाटव, जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
प्रहलाद गुंजल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की पर्ची सरकार किसान विरोधी है। भाजपा पूरे देश में मेवाड़ की अस्मिता को बेचती है। जब तक मुआवजा नहीं मिलता हमारा आंदोलन जारी रहेगा अबकी बार किसान अपनी जेली साथ में लेकर आए।
प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी भीलवाड़ा जिले में हुई अतिवृष्टि से हुए किसानों को मुआवजा देने की बात की और कहा कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा हमारा आंदोलन जारी रहेगा।


धीरज गुर्जर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में किसान अतिवृष्टि से पीड़ित हैं। वर्ष 2024 का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। वहीं वर्तमान में बीजेपी पीएम मोदी का जन्मदिवस मनाने में मशगूल है। यह समय उत्सव मनाने का नहीं है‌‌।भाजपा उत्सव मना कर किसानों के जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है।किसानों की मांगों को लेकर ‘फसल मुआवजा जन अधिकार’ आंदोलन का आगाज किया गया। इसमें किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए फसल की जल्द गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग की।
जनसभा के बाद धीरज गुर्जर, प्रहलाद गुंजल और प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में रैली शुरू हुई । ढोल,नगाड़ों वह डीजे के साथ किसान नारे लगाते हुए अहिंसा सर्किल से सांगानेरी गेट ,श्री गेस्ट हाउस चौराहा, महाराणा टॉकीज होते हुए अंबेडकर मूर्ति चौराहा रेलवे स्टेशन के पास होते हुए कलेक्ट्री के बाहर पहुंचे।


धीरज गुर्जर ने पत्रकारों को वार्ता करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 1 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 80 करोड़ रुपए मुआवजा पहुंचाना था। प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह मुआवजा बैंक खातों में नहीं पहुंचा। इस वर्ष भी अतिवृष्टि के चलते भीलवाड़ा जिले में करोड़ों रुपए की फसल खराब हुई। सरकार को मुआवजे की घोषणा करनी थी, लेकिन सरकार तो सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।उनको मुआवजा देने के साथ स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, प्रति लीटर दूध पर पशुपालकों को 5 रुपएअनुदान देने, ग्राम पंचायतों का फिर से पुनर्गठन करने और जर्जर स्कूलों की इमारतों को सही करवाने की मांग को लेकर जिले के किसानों के लिए मेवाड़ व हाड़ौती क्षेत्र के राजनेता खड़े हैं।
कलेक्ट्री कार्यालय के बाहर किसानों की रैली पहुंची।जहां पर धीरज गुर्जर के नेतृत्व में मांगे पूरी नहीं होने तक किसान बैठे रहे। धीरज गुर्जर ने कहा मैं किसान का बेटा हूं मेरी हर खून की बूंद किसानों के लिए समर्पित है। जब तक मांगी पूरी नहीं हो जाती हमारा धना यही पर ही जारी रहेगा। पांच सूत्रीय मांग पत्र प्रहलाद गुंजल एवं प्रताप सिंह खाचरियावास लेकर कलेक्टर को सौंपा।बाद में पांच सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर ने सहमति जताते हुए 10 दिन में मुआवजा किसानों के खाते में डालने पर सहमति हुई। इसके बाद नेतृत्व कर रहे धीरज गुर्जर द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!