भव्य दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली के अध्यक्ष बने उदय कुमार शर्मा
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली के शिव मंदिर सनिचर बाजार के प्रांगण में एक बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पुराने कमेटी को ही बहाल करते हुए उदय कुमार शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया तथा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश यादव ,योगेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव, राजकुमार शर्मा को दी गई। प्रबंधक पद पर नंदलाल गुप्ता बनें रहे, उप प्रबंधक रूपेश कनौजिया तथा राजमन गुप्ता को बनाया गया, सचिव पद की जिम्मेदारी शिवनाथ प्रसाद यादव को दी गई तथा कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ,अंकित कुमार कनौजिया बनाए गए। मुख्य संरक्षक-वेद प्रकाश यादव संरक्षक मंडल-श्री मति रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख दुद्धी, रमेश कुमार यादव,रामलखन कनौजिया समाजसेवी, मिथिलेश कुमार शर्मा,मनोज कुमार भारती समाज सेवी, द्वारिका प्रसाद, अरविंद जायसवाल ग्राम प्रधान महुली, सुबेदार प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र यादव,अनिल यादव,अनुप यादव, विकास कनौजिया,अमर विश्वकर्मा,विनय कुमार कनौजिया, विशाल कनौजिया, उत्कर्ष, हर्षित यादव,पंकज कनौजिया, विकास कुमार यादव, अजीत गुप्ता,अमरेश कनौजिया, बालेश्वर कनौजिया, डॉ रत्नेश कनौजिया, प्रशेनजीत कनौजिया,राज विश्वकर्मा,ईशवरी यादव, कमलेश यादव, रितेश कनौजिया, विनोद भारती, जुगुल किशोर भारती बनाये गए।

















Leave a Reply