*सुभासपा मिर्जापुर जिले की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में में संपन्न*
*संगठन विस्तार कार्यकारणी गठन व पंचायत चुनाव पर जोर*
*मिर्जापुर*संतेश्वर सिंह

मिर्जापुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में कार्यकारणी गठन ,संगठन विस्तार और आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की मजबूत भागीदारी पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष राज बहादुर ने की मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल को -आर्डिनेटर व मंत्री प्रतिनिधि राजेश यादव जी रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राज बहादुर ने सभी फ्रांटलों के जिलाध्यक्ष ,विधान सभा अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष की कार्यकारणी का जल्द गठन , पार्टी विस्तार पर बल देते हुए सभी को निर्देशित किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश यादव ने बैठक में सभी फ्रांटलों के कार्यकारणी की समीक्षा की और बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ लडेगी। राजेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता हर जिले के विधान सभा, ब्लॉक क्षेत्र पंचायत और पंचायत चुनाव की तैयारी करें हर गांव में चौपाल लगाएं जनता की समस्या सुने और उनका समाधान कराएं जहां कही भी किसी भी नेता की आवश्यकता है बुलाएं और पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव,जिलाध्यक्ष राज बहादुर , मंडल प्रमुख सचिव सभी फ्रांटलो के जिलाध्यक्ष विधान सभा अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















Leave a Reply