*शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध में बनाने वाले अभियुक्त को थाना ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

*प्रकरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2025 को थाना ओबरा पर आवेदिका थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी हेमन्त कुमार चन्द्रवंशी ने शादी का वादा करके मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और अब शादी करने से मना कर रहा है। इसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-189/2025 धारा 69 बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम हेमन्त कुमार चन्द्रवंशी के पंजीकृत किया गया ।
उक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में व श्री हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्वेक्षण में आज दिनांक 06.09.2025 को थाना ओबरा पुलिस ने उपरोक्त पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हेमन्त कुमार चन्द्रवंशी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
हेमन्त कुमार चन्द्रवंशी पुत्र राजू चन्द्रवंशी निवासी सेक्टर-2 डी ओबरा, जनपद सोनभद्र स्थायी पता ग्राम विशुनपुरा, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा झारखण्ड हाल-पता पेशका दुलदुलवा थाना मेराल जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3.का0 धर्मेन्द्र राजभर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
4.म0का0 रीनू थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।


















Leave a Reply