क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया पैदल गस्त
राबर्ट्सगंज के मार्केट के बढ़ौली चौराहा, कचहरी से शीतला मंदिर चौराहा आदि जगहों का भ्रमण किया गया।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर राबर्ट्सगंज रणधीर कुमार मिश्रा ने क्षेत्र में शांति व्यस्था बनाए रखने के क्रम व आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास दिलाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के साथ पैदल गस्त कर आम जनमानस व व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
भ्रमण के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों बढ़ौली चौराहा, कचहरी से शीतला मंदिर चौराहा तक भ्रमण किया गया इस दौरान व्यापारी बंधुओं से संवाद किया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि कानून व्यस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटेगी । पुलिस को अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरे शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी साथ ही व्यापारी बंधुओं के सुरक्षा के प्रति भी पुलिस कटिबद्ध है।


















Leave a Reply