*सांसद ने किया स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण*
*इस बीच नगवां ब्लॉक के सपा कार्यकर्ता दो खेमें में बटे नजर आए*
*सोनभद्र*बैनी

सोनभद्र विकास खंड नगवां ब्लॉक के गेट के बगल में सांसद निधि से लगी स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने किया सांसद के नगवां ब्लॉक में आने की सूचना पर सपा कार्यकर्ता ब्लॉक के आस पास एकत्रित होनें लगे लोकार्पण के समय समाजवादी पार्टी दो खेमें में बटी हुई नज़र आ रही है।
जानकारी के अनुसार लोक सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के निधि से नगवां ब्लॉक मुख्य द्वार के बगल में एक स्ट्रीट लाइट लगाई गई है जिसका लोकार्पण आज सांसद ने दोपहर में किया इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सोनभद्र रामनिहोर यादव भी मौजूद रहे।
लोकार्पण के दौरान नगवां ब्लॉक के सपा कार्यकर्ता दो खेमें में बटे नजर आए सूत्रों की माने तो सांसद के आने की सूचना सभी कार्यकर्ताओं को नही दी गई थी इसकी जानकारी कुछ कार्यकर्ताओं को ही थी और उन्होंने ने इसकी जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं को नही दी जिससे सपा में गुटबाजी चरम पर है।
हफ्ते पूर्व एमएलसी लालबिहारी यादव का भी नगवां में दौरा हुआ था इसकी भी जानकारी कुछ गिने चुने लोगों को ही पता थी घोर अपेक्षा से नाराज कार्यकर्ता दबी जुबान कहते है की आने वाले पंचायत चुनाव और विधान सभा के चुनाव में सपा को नगवां ब्लॉक में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।














Leave a Reply