नोटिस का विद्यालयों पर कोई असर नहीं
*नगवां ब्लॉक में चल रहा है शिक्षा का काला कारोबार,बिना मान्यता प्राप्त संचालित हो रही है इंटरमीडिएट की कक्षाए
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र शिक्षा क्षेत्र नगवां में बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय धड़ल्ले से चल रहे हैं शिक्षा विभाग बना उदासीन नगवां ब्लॉक में कई ऐसे विद्यालय हैं जिनकी मान्यता कक्षा 1 से 5 तक है लेकिन स्कूल संचालक द्वारा इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कीजा रहा है इसका ताजा उदाहरण ब्लाक के कई गांव में देखने को मिला शिक्षा विभाग के द्वारा 21 अगस्त को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया कि मान्यता के आधार पर कक्षा 1 से 5 तक ही स्कूल संचालन करे और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई ना कराई जाए शिक्षा विभाग के नियमों का खुला उल्लंघन है अभी भी विद्यालय उसी तरह संचालित हो रहे हैं विद्यालय संचालक करने वालों को नोटिस से कोई लेना देना नहीं है अभी भी इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं धड़ल्ले से संचालित की जा रही है
सूत्रों की माने तो स्कूल संचालक द्वारा इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित कर छात्राओं से ऊंचे शुल्क वसूले जा रहे हैं और उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र से सेल फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन का फोन नहीं लगा
वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है की शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों को तत्काल कड़ी कार्रवाई करें जिलाधिकारी सोनभद्र से अनुरोध है कि ऐसे विद्यालयों की जांच कर स्कूल संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

















Leave a Reply