गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“व्यापारी बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में हुई संपन्न“

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को हुई व्यापार बंधु की बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर में नगरपालिका की ओर से बनवाई गईं दुकानों का मुद्दा उठा। सीडीओ ने नगर पालिका से पूरी पत्रावली तलब की है। पयागीपुर से अहिमाने तक फोरलेन पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के मामले में सीडीओ ने संबंधित को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गईं।

वहां तक जाने का रास्ता नहीं है। दुकानों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। नगरपालिका को भी नुकसान हो रहा है। इस दौरान व्यापारियों ने अन्य समस्याएं भी उठाईं। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि समाधान योजना में पंजीयन लेने के बाद कुछ व्यापारियों ने रिटर्न निल दर्शाया है। ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
सीडीओ अंकुर कौशिक ने व्यापारियों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस मौके पर व्यापारियों में अजमत खान अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल सुलतानपुर , ओसामा अंसारी उपाध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल सुलतानपुर, सफदर इसरार खान (बाबुल प्रधान) महामंत्री युवा उद्योग व्यापार मंडल सुलतानपुर, गंगेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल सुदनापुर, आनंद पाण्डेय, अनूप श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, अलीमुद्दीन, हिमांशू मालवीय समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

















Leave a Reply