Advertisement

सोनभद्र -नगवां में पार्टी विस्तार पर चर्चा

नगवां में पार्टी विस्तार पर चर्चा

 

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र के अति दुरूह विकास खंड नगवां में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संगठन को मजबूत करने व विस्तारीकरण पर जिलाध्यक्ष सुभासपा के मनोज देव पांडेय ने जिला महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य के आवास पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने बताया कि शुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का काम करेंगे इस कार्य को करने के लिए हमे हर ग्राम पंचायतों में व बूथ पर सिपाही तैनात करना होगा।जो संगठन रिड है

जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी पार्टी हमेशा दबे, कुचले, शोषित ,वंचित लोगों के लिए कार्य करेगी और उन्हे सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उसका लाभ दिलाया जायेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई जिसमे जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लडेगी जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी का साफ संदेश है की किसी भी सूरत में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जाएगा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!