Advertisement

सावंगा ग्राम सड़क की दुर्दशा पर संगठन ने जताई नाराजगी, कलेक्टर व प्रधानमंत्री सड़क विभागीय कार्यलय को देंगे ज्ञापन व सड़क सुधार का कार्य जल्द प्रारंभ नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर करेंगे उग्र आंदोलन

सावंगा ग्राम सड़क की दुर्दशा पर संगठन ने जताई नाराजगी, कलेक्टर व प्रधानमंत्री सड़क विभागीय कार्यलय को देंगे ज्ञापन व सड़क सुधार का कार्य जल्द प्रारंभ नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर करेंगे उग्र आंदोलन

संवाददाता धनंजय जोशी
पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – सौसर के ग्राम सातनूर से सावंगा तक की मुख्य सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन प्रशासन से की गई शिकायत! ग्रामीणों द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश अभियान संगठन को समस्या से अवगत करा कर सहायता की मांग की गई। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संगठन के नेतृत्व में आज दिनांक 24 अगस्त 2025, रविवार को सड़क का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व संगठन के सक्रिय पदाधिकारी यों ने किया। उनके साथ ग्राम सरपंच श्रीमती रेशमा बागडे, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस जर्जर सड़क के कारण आवागमन में भारी दिक्कतें आती हैं, दुर्घटनाएं होती हैं और बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव से स्थिति और भी खराब हो जाती है।

संघठन के सदस्यों ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि संगठन इस विषय में जल्द ही कलेक्टर महोदय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौपा जायेगा। यदि इसके बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर ग्रामीणों ने संगठन को धन्यवाद देते हुए एकजुटता के साथ संघर्ष का संकल्प लिया।
संघठन के सदस्य श्री पंकज ठाकरे जी, श्री बंडू बेंडे जी, श्री शशिकांत खंडाइत जी, श्री कैलाश ठाकरे जी, श्री दिनेश लाड़से जी, श्री गजानन कोचे जी
ग्रामीण, श्रीमती सरपंच रेशमा बागड़े, श्री संजय जी घोड़के, श्री गणेश जी ढोके, श्री देवनाथ जी कामोंने, विनोद जी चौहान, श्री देवेंद्र जी तिरगुड़े, नौशाद शेख, आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!