सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से महिला को इलाज के लिए मिली 50 हजार की आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सांसद के अनुरोध पर उपलब्ध कराई आर्थिक सहायता
ब्यूरो चीफ धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुरना – सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासॊं से पांढुर्णा के रानी दुर्गावती वार्ड निवासी श्रीमती दीपिका पति रोशन खानवे का इलाज हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मॊदी जी ने सांसद बंटी विवेक साहू के अनुरॊध पर पेस मेकर डलवाने के लिए महिला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती दीपिका रोशन खानवे ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर पेस मेकर के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र प्रेषित कर श्रीमती दीपिका रोशन खानवे को पेस मेकर डलवाने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी उक्त मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ही 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है। उक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर सांसद बंटी विवेक साहू एवं पीडिता श्रीमती दीपिका रोशन खानवे एवं परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। वही आर्थिक सहायता दिलाने पर परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।















Leave a Reply