Advertisement

यातायात पुलिस सिरोंज की विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों पर कार्यवाही

यातायात पुलिस सिरोंज की विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों पर कार्यवाही

जिला विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा


16 स्कूली वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹7400/- का शमन शुल्क वसूला गया
बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए स्कूल वाहनों की सघन जांच

विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं सिरोंज एसडीओपी श्री उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सिरोंज द्वारा ईशान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई 2025 को यातायात पुलिस द्वारा लगभग 10 स्कूल वैन एवं 15 ऑटो रिक्शा की गहन जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों की अनियमितताएं, सुरक्षा उपकरणों की कमी और ओवरलोडिंग जैसी गंभीर कमियाँ पाई गईं। कुल 16 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹7400/- का शमन शुल्क वसूला गया।
वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज — रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस, परमिट, पीयूसी आदि अद्यतन रखें, ओवरलोडिंग न करें, शराब या मोबाइल का उपयोग कर वाहन न चलाएं, गति सीमित रखें एवं वाहन में मेडिकल बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमर्जेंसी विंडो और कार्यशील ब्रेक जैसे सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करें।
इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों, अभिभावकों, वाहन चालकों एवं स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं को रोकना एवं जनहानि को न्यूनतम करना है। भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान जारी रहेंगे।
अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
सूबेदार रितेश वागेला,
प्र.आर. विनोद कुमार, शुभम राय, विमलेश शर्मा एवं संजीव जरिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!