Advertisement

छपरा – विवेकानंद वी आई पी फार्मेसी कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन

http://satyarath.com/

रिपोर्टर प्रदीप कुमार राय
जिला सारण
स्थान छपरा

विवेकानंद वी आई पी फार्मेसी कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन

सारण जिले के एक मात्र फार्मेसी संस्थान विवेकानंद वी आई पी कॉलेज के प्रांगण में युवाओं की कुशलता को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं के बीच स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देना। डी आर सी के मुख्य सदस्यों द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवाओं को बताया गया की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा निम्न दर्ज के विद्यार्थी भी अपने अधूरे सपनों को पूरा कर सकते हैं।
इस योजना के तहत सभी इच्छुक विद्यार्थियों को सरकार राशि उपलब्ध कराती है जिसके अभिभावक या परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ नही है या जो संस्थान का फीस भरने में सक्षम नहीं है। इस योजना का राज्य भर में लाखों लोग लाभ उठा चुके हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!