Advertisement

पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च

शहर के मुख्य चौराहों से होकर निकला फ्लैग मार्च

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 04/07/2025 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए टीकमगढ़ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला जो थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों ,बाजारों ,मस्जिदों से होता हुआ कोतवाली में समाप्त हुआ ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि उक्त फ्लैग मार्च आगामी त्योहारों पर आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाने एवं आपराधिक तत्वों में भय व्याप्त करने हेतु निकाला गया है साथ ही आमजन से आगामी त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की ।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे ,रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान ,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेंद्र छारी,थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव,सूबेदार उत्तम सिंह सहित थाना कोतवाली,देहात,अजाक,महिला थाना,पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा आमजन से अपील की है कि आगामी त्योहार शांति पूर्वक मनाएँ एवं किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक/संदिग्ध गतिविधि में शामिल न हों

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!