Advertisement

जबलपुर-पत्नी की बेवफाई से तंग आकर की आत्महत्या

http://satyarath.com/

पत्नी की बेवफाई से तंग आकर की आत्महत्या

घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र की है जहां अमर वंशकार नामक युवक जों कि आटो चलाया करता था ने पत्नी की बेवफाई से व्यथित होकर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी मृतक अमर के चार बच्चे है। अमर के परिजनों ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अवैध प्रेम संबंध थे। अमर ने कई बार अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बातें करते हुए भी सुना था।

मिली जानकारी के अनुसार हनुमान ताल में रहने वाला अमर ऑटो चलाने काम करता था करीब 10 साल पहले उनका विवाह हुआ था। अमर वंशकार को हमेशा से ही अपनी पत्नी पर यह शक रहा है कि उनकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध प्रेम संबंध हैं‌ जिससे वह हमेशा कुंठित रहता था अमर वंशकार के परिजनों का आरोप है कि उनकी पत्नी की बेवफाई के चलते ही अमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई धीरज वंशकार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे जिसकी जानकारी अमर वंशकार को लग गई थी। अमर ने कई बार अपनी पत्नी को समझने की कोशिश की की किंतु कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला और इस बात को लेकर घर में अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा।

बताया जाता है कि पिछले लगभग एक माह से अमर वंशकार और उसकी पत्नी के बीच लगातार हो रहे लड़ाई झगड़े से घर में रहने वाले चारों बच्चे भी परेशान हो रहे थे। घटना के दिन अमर वंशकार देर रात जब अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर किसी से हंस-हंसकर बात करते हुए सुन लिया था जिससे पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ इस विवाद से और पत्नी के व्यवहार से व्यथित होकर अमर एक कमरे में गया और फिर फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। अमर के फांसी लगाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही हनुमान ताल थाना पुलिस को दी।

हनुमान ताल के थाना प्रभारी मानस त्रिवेदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अमर आये दिन शराब पीने का आदी था जिसके कारण वह बीते कुछ सालों से बीमार भी रहने लगा था। थाना प्रभारी का कहना है कि अमर वंशकार परिजनों ने यह आरोप लगाया था कि अमर वंशकार की पत्नी किसी और व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती है फिलहाल पुलिस द्वारा उसकी भी जांच की जा रही है ।

रिपोर्टर दीपक कुमार

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!