पिपरा में बच्चों से भरी ऑटो को बस ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बच्ची की मौत, दो बच्चे गंभीर रेफर
(सत्यार्थ न्यूज)
अमित कुमार, (सुपौल):
पिपरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी है। जहां एनएच 106 बिहपुर से बीरपुर मुख्यमार्ग पर अमहा के समीप स्कूली बच्चों को ले जा रही ऑटो में बस ने जोड़ादार टक्कर मार दिया। बस और टैम्पो की टक्कर में ऑटो पर सवार 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। जिसमे से एक बच्ची की मौत हो गई है।
दरअसल ये सभी बच्चे कोचिंग से पढ़कर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दरमियान पिपरा से सिंहेश्वर जा रही एक यात्री बस ने अमहा के समीप ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे ऑटो पर सवार 6 बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायल बच्चो को सीएचसी पिपरा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सदर अस्पताल पहुंचने से पहले एक घायल सात वर्षीय बच्ची ने दम तोड दिया है। जबकि अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक बच्ची सात वर्षीय नैना कुमारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Leave a Reply