Advertisement

देवभूमि हरिद्वार में विहिप और बजरंग दल ने जलाए पाकिस्तान के झंडे

पारुल राठौर हरिद्वार

देवभूमि हरिद्वार में विहिप और बजरंग दल ने जलाए पाकिस्तान के झंडे

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और आतंकियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तानी झंडा भी जला रहे हैं।

इसी क्रम में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने बीती शाम सोमवार को देवभूमि हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला संयोजक बजरंग दल अमित मुल्तानिया ने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या का पुरजोर विरोध करता है। हिंदुओं के इस नरसंहार के विरोध में भगत सिंह चौक पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ पाकिस्तानी झंडे जलाए गए। जिसमें जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद दीपक तालियान ने कहा कि पाकिस्तान की जेहादी मानसिकता निरंतर रूप से वैश्विक पटल पर दिखाई देती रहती है। पहलगाम में 27 हिंदुओं की निर्मम हत्या इसका जीता जागता सबूत है। उनका नाम और धर्म पूछ कर गोली मार दी गई। न जाति पूछी गई ना कुछ और, सिर्फ धर्म पूछ कर गोली मारी गई।

आपको बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछ-पूछकर, हिंदू धर्म बताने वालों पर फायरिंग कर दी थी. जिससे 28 हिंदुओं की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पूरे भारत के हिंदू आक्रोशित हैं।

इस मौके पर सतीश शर्मा जी, अंकित यादव जी, परजीत वशिष्ठ, मांगेराम, दिग्विजय, केशव गायकवाड,
कमल उनियाल बिश्नोई, विकास राजपूत, शिव शुक्ला, कुलदीप, अमन, साजन, विकास शर्मा, मुकुल शर्मा, शाश्वत वशिष्ठ,
दिग्विजय सिंह जिला सह सुरक्षा प्रमुख बजरंगदल कमल उलियान, जिला सह गोरक्षा प्रमुख प्रजीत सिंह, जिला सह बलोपासना प्रमुख बजरंगदल


सतीश शर्मा, कुलदीप विश्नोई, अमन राजपूत, साजन बजरंगी, अंकित यादव, सागर, शांतनु, साजन वाल्मीकि, सचिन चौधरी, राजीव, प्रिंस, मोहित, अंकुर, भूपेन्द्र, शाश्वत, मुकुल शर्मा जी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!