Advertisement

गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

पारुल राठौर हरिद्वार

गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

प्रेम, एकता और अखंडता का संदेश देती है होली-पदमा पाण्डेय


गोर्खाली महिला कल्याण समिति की और से कनखल स्थित आनंदमयी आश्रम के समीप शिवशक्ति पीठ में धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समरोह में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व अतिथीयों ने जमकर फूलों से होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गुझिया और विभिन्न प्रकार के नेपाली व्यंजन परोसे गए और होली की हंसी ठिठोली से जुडे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय व महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वाे का विशेष महत्व है। प्रत्येक पर्व एक सार्थक संदेश समाज को देता है। होली प्रेम, एकता, अखंडता का संदेश देने वाला पर्व है। रंगों का यह पर्व छोटे बड़े, अमीर गरीब का भेदभाव खत्म कर सभी को प्रेम के रंगों से सराबोर कर देता है। सभी को रंगों के इस त्यौहार को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

मिलजुल कर मनाने से पर्वाे का आनंद बढ़ जाता है। रेखा शर्मा और तनुजा पाण्डेय ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत पर्व है। उन्होंने कहा कि होली में प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करे और होली की खुशीयों में समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी शामिल करें। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानन्द, महंत दिनेश दास, सुतिक्षण मुनि, पदम प्रसाद सुबेदी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पुष्पराज पाण्डेय, विजय शर्मा सुबेदी, लोकनाथ सुबेदी, सुशील पाण्डेय, राम प्रसाद शर्मा, कमला सुबेदी, वंदना शर्मा, भावना शर्मा, मधु पाण्डेय,

लक्ष्मी शर्मा, कमला पौड़ेल, मंदिरा शर्मा, भगवती ओझा, रमा पाण्डेय, कल्पना ओझा, गंगा देवी उपाध्याय, सपना खड़का, मन्दिरा भंडारी, पार्वती कंडेल, लक्ष्मी घिमेरे, माया रेउले, कल्पना बोहरा, मनीष शर्मा, अम्बि उपाध्याय, ज्योति पाण्डेय, वीना बिष्ट, रोशनी बिष्ट, वर्षा बिष्ट, प्रतिमा उपाध्याय, दीक्षा शर्मा, शान्ति गौतम, अस्मिता गौतम, विष्णुदेवी भट्टराई, सीता देवी, भगवती पाण्डेय, नीता जोशी, कमला जोशी, गीता शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!