संवाददाता:- हर्षल रावल सिरोही/राज.
सरूपगंज थाना क्षेत्र में महिला ने पेट्रोल पंप मालिक को फ़ोन कर बुलाया होटल और कर लिया अपहरण

________
सिरोही। जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक को व्यापारिक उद्देश्य से मिलने के बहाने एक युवती ने अगवा कर लिया तथा करीब 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। हालांकि सरूपगंज पुलिस ने समय रहते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी विक्रम सिंह ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने पंप मालिक नेहपाल सिंह का अपहरण कर लिया है। सूचना मिलने पर सरूपगंज थाना पुलिस के अधिकारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के पश्चात मामले की जांच आरंभ कर दी।
पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया:-
पुलिस पेट्रोल पंप कर्मचारी विक्रम सिंह के साथ अपहरणकर्ताओं द्वारा बताई गये स्थान पर पहुंची और जैसे ही कुछ लोग कार के समीप पहुंचे तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नेहपाल सिंह को रिहा करा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिजनेस के बारे में बात करने के बहाने बुलाया गया:-
गुजरात के मेहसाणा के वडनगर निवासी हिना पटेल ने पेट्रोल पंप के मालिक को व्यापारिक कार्य से आबू रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। नेहपाल सिंह होटल में पहुंचा और लड़की से बात कर रहा था, तभी लड़की के अन्य साथियों ने नेहपाल सिंह को पकड़ लिया और लोहे की पाइप व डंडों से उसकी पिटाई कर दी तथा उसका अपहरण कर लिया तथा करीब 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
फिरौती के लिए पंप पर लाया गया:-
सभी बदमाश पेट्रोल पंप मालिक नेहपाल सिंह का अपहरण कर उसे बनास स्थित पेट्रोल पंप पर ले गए और फिरौती की मांग की। पंप पर काम कर रहे विक्रम सिंह ने कार का गेट खोलकर स्वयं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश कार लेकर फरार हो गए। इसके पश्चात पंप कर्मचारी को मालिक के अपहरण का संदेह हुआ और जानकारी मिलते ही महिला पंप कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना सरूपगंज पुलिस को दी।
















Leave a Reply