Advertisement

25 जनवरी 2025 शनिवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- (सवांददाता नरसीराम शर्मा)

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग🕉️

25 जनवरी 2025
सम्वत :- 2081
मास :- माघ
तिथि :- एकादशी 08:34 पी एम
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- ज्येष्ठा नक्षत्र स्वामी बुध
वार :- शनिवार
पंचक :- नहीं
चंद्र :- वृश्चिक
सूर्य :- मकर

अभिजीत मूहर्त :- 12:25 pm से 01:09pm
राहुकाल :- 10:05 am से 11:26 am
दिशाशूल :- पूर्व

आज का विशेष :- षटतिला एकादशी

चोघडिया, दिन

काल 07:28 – 08:49 अशुभ
शुभ 08:49 – 10:09 शुभ
रोग 10:09 – 11:29 अशुभ
उद्वेग 11:29 – 12:49 अशुभ
चर 12:49 – 14:10 शुभ
लाभ 14:10 – 15:30 शुभ
अमृत 15:30 – 16:50 शुभ
काल 16:50 – 18:10 अशुभ

चोघडिया, रात

लाभ 18:10 – 19:50 शुभ
उद्वेग 19:50 – 21:30 अशुभ
शुभ 21:30 – 23:09 शुभ
अमृत 23:09 – 24:49* शुभ
चर 24:49* – 26:29* शुभ
रोग 26:29* – 28:09* अशुभ
काल 28:09* – 29:48* अशुभ
लाभ 29:48* – 31:28* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले

आज कि राशिफल

मेष राशि :-आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी,भाग्य अनुकूल बना रहेगा।व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी,धन प्राप्ति सुगम होगी।शत्रु सक्रिय होंगे,यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि :-पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।लेनदेन में सावधानी रखें,चोट और रोग से कष्ट संभव है।इस समय की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी।नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि :-आज दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप ना करें,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा,जोखिम जमानत के कार्य से दूर रहें।व्यापार व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा।

कर्क राशि :-आज परिजनों के संग यात्रा के योग बन रहे हैं,धार्मिक सत्संग का लाभ मिलेगा।नौकरी में तबादले के योग बनेंगे,व्यापार में नए अनुबंध होंगे।आलस्य की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि :-आज व्यापार में हो रहे नुकसान के कारण दुखी रहेंगे,धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम रहेगा।अध्ययन में रूचि बढ़ेगी,वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।

कन्या राशि :-पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी,शारीरिक कष्ट दूर होंगे।धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला राशि :-आपके लिए भाग्य अनुकूल है,समय पर कार्य पूरा करें।अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी,विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा,आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक राशि :-आपकी कार्य कुशलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी,भूलने की आदत के कारण बड़ा नुकसान कर बैठेंगे।जमीन जायदाद से जुड़े विवाद समाप्त होंगे,मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि :-लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे,व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है।संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण चिंता बढ़ेगी,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा,न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि :-जीवन में चल रही समस्या का समाधान परिजनों की सहायता से होगा।मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।नए लोगों से मुलाकात होगी,जो लाभकारी साबित होगी।

कुंभ राशि :-निजी कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें। समझदारी से कार्य करें,जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।

मीन राशि :-आज कोई शुभ समाचार मिलेंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।भवन भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी,व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है और राजनीति में नए दायित्व मिल सकता है।

 

कन्हैया की जिद्द 

एक बार कन्हैया को जिद्द चढ़ गई कि मैं अपना चित्र बनवाऊँगा ये बात कान्हा ने मईया ते कही,मईया मै अपना चित्र बनवाऊँगो,मईया बोली चित्र बनवाय के का करेगो, कन्हैया बोले,मोय कछू ना पतो मैं तो बनवाऊँगो,मईया कन्हैया को एक औरत के पास ले गई जिसका नाम था चित्रा..!!वो ऐसा चित्र बनाती थी कि कोई पहचान भी ना पावे था कि असली कौन है। मईया कान्हा को चित्रा के पास ले कर गई और कहा कि कान्हा का चित्र बना दो,चित्रा ने कान्हा को कभी देखा नही था,चित्रा ने जैसे ही कान्हा को देखा,वो देखती ही रह गई और मन मे सोचने लगी इतना प्यारा लल्ला और बहुत ही प्रेम मे खो गई। जब मैया ने चिकोटी काटी,तब कही जाकर उसकी तन्द्रा भंग हुई चित्रा ने कान्हा को सीधे खडे होने या बैठ जाने को कहा लेकिन कान्हा टेढे होने के कारण बार-बार टेढे खडे हो जाते या बैठ जाता। कान्हा बोले चित्र बनाना है,तो ऐसे ही बनाओ मैं तो एसो ही हूँ टेडो मेडो सो,लेकिन,जब चित्रा ने कान्हा की सूरत देखती तो उनकी शरारत आँखों मे बस गयी। चित्रा का चित कान्हा मे ही कहीं खो गया। मईया कान्हा को लेकर चली गई और चित्रा से बोली चित्र बना कर कल हमारे घर दे जाना,लेकिन चित्रा जब भी कान्हा का चित्र बनाती तो रोने लग जाती और सारा चित्र खराब हो जाता। किसी तरह उसने चित्र बनाया और मईया के घर गई। जब मईया ने चित्र देखा तो ख़ुशी के मारे झूम उठी और चित्रा को वचन दिया कि इस चित्र के बदले तू जो माँगेगी मैं दुँगी चित्रा बोली सच मईया मईया बोली हाँ जो माँगेगी मैं दुँगी चित्रा बोली तो जिसका चित्र बनायो है वाको ही दे दिओ। मईया ये बात सुन रोने लगी और बोली तू चाहे मेरे प्राण मांग ले पर कान्हा को नही। चित्रा बोली मईया तू अपना वचन तोड़ रही है,मईया रोते हुए बोली तू कान्हा के समान कुछ भी माँग ले मैं दूँगी चित्रा बोली तो कान्हा के समान जो भी वस्तु हो तुम मुझे दे दो। मईया ने घर और बाहर बहुत देखा पर कान्हा के समान कुछ ना मिला। इतने मे कान्हा चित्रा को थोङा कौने
मे ले जा कर बोले देख तू मुझे ले जायेगी तो मेरी माँ मर
जायेगी। चित्रा बोली अगर तू मुझे ना मिलो तो मै मर जाउँगी
तब कान्हा ने चित्रा को समझाया कि मैं तो बृज मे आया ही इस ही लिए हूँ। तू क्या,जो भी मुझ को एक बार दिल से याद करेगा,मैं खुद ही उसके सामने आ जाऊँगा मे सब गोपियों का लाला हूँ और मेरी तो बहुत सारी मैया हैं।
तू भी तो मेरी मैया है और मैं अपनी मैया कू रोते नाय देख सकू कान्हा की भोली भोली बातो मे चित्रा रीझ गई और बोली जब बुलाऊगी तब आयेगो ना तब कान्हा बोले तेरी सो आऊंगा। तब चित्रा खुश हो कर मईया से बोली अरी मईया मैं तो मजाक कर रही थी..!!मुझे तेरा लाला नही चाहिये ये सुनकर मईया की जान मे जान आई यहाँ गोपी का कृष्ण के प्रति अनुराग और मैया के कृष्ण प्रेम की लीला का अद्भुत और विलक्षण दृष्य है..!! हे कृष्णा भक्त्ति से अधिक आनंदित करने वाली सृष्टि में कोई वस्तु नहीं है।
जिसने एक बार इस सुख को पा लिया वह सदा-सदा केे लिए प्यासा हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!