एक लाख रुपए लूटने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे साथी की तलाश जारी
रिपोर्टर प्रभुलाल लुहार भीलवाड़ा राजस्थान

भीलवाड़ा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक लाख रुपए लूटकर ले जाने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार भीलवाड़ा पुलिस की ओर से लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों को रोकने के लिए कारवाही की जा रही इसी के चलते सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक लाख रुपए लूटने वाला युवक को गिरफ्तार किया सिटी कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि जिला एस पी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा जिले भर में कारवाई करते हुए वारदातों को रोकने के लिए ट्रेस किया जा रहा बताया गया कि छ जनवरी को व्यापारी दीपक राजपाल ने एक मामला दर्ज कराया जिसमें उसने कहा कि राधे राधे एजेंसी के नाम से सिंधुनगर में उसकी शॉप है जिस पर विशाल जाट नामक व्यक्ति काम करता है जो शाम करीबन सवा पांच बजे बाजार से कैश ले कर आ रहा था इस दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में लकड़ी के डंडे से मार घायल कर दिया व एक लाख रुपए लूट कर भाग गए इस पर केस दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके तहत टीम ने सीसीटीवी कैमरों से फ़ुटेज निकाल कर मंगल पांडे सर्किल के निकट रहने वाला युवक कालू पुत्र गोपाल गुर्जर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया पुलिस पूछताछ में पता चला कि कर्मचारी विशाल की भूमिका संदेह के घेरे में विशाल ने अपने दो दोस्तों को कैश लाने की जानकारी दी थी आरोपी से पूछताछ की जा रही है व उसका एक दोस्त सत्तू जाट फरार चल रहा है पुलिस सत्तू की तलाश कर रही है

















Leave a Reply