Advertisement

बीकानेर-9 जनवरी 2025 गुरुवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सुर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🙏आज का पंचांग🙏
दिनांक – 09 जनवरी 2025

दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – भरणी शाम 03:07 तक तत्पश्चात कृत्तिका
योग – साध्य शाम 05:29 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – दोपहर 02:08 से शाम 03:30 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त – 06:12
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

चोघडिया, दिन

शुभ 07:31 – 08:49 शुभ
रोग 08:49 – 10:08 अशुभ
उद्वेग 10:08 – 11:26 अशुभ
चर 11:26 – 12:44 शुभ
लाभ 12:44 – 14:02 शुभ
अमृत 14:02 – 15:21 शुभ
काल 15:21 – 16:39 अशुभ
शुभ 16:39 – 17:57 शुभ

चोघडिया, रात

अमृत 17:57 – 19:39 शुभ
चर 19:39 – 21:21 शुभ
रोग 21:21 – 23:02 अशुभ
काल 23:02 – 24:44* अशुभ
लाभ 24:44* – 26:26* शुभ
उद्वेग 26:26* – 28:08* अशुभ
शुभ 28:08* – 29:49* शुभ
अमृत 29:49* – 31:31* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

व्रत पर्व विवरण – विशेष

एकादशी व्रत के लाभ

09 जनवरी 2025 गुरूवार को दोपहर 12:22 से 10 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10:19 तक एकादशी है।

विशेष – 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।

जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है,उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है।

जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान,अश्वमेघ यज्ञ से होता है,उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है।

एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है।

धन-धान्य,पुत्रादि की वृद्धि होती है।

कीर्ति बढ़ती है,श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है,जिससे जीवन रसमय बनता है।

परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है। पूर्वकाल में राजा नहुष अंबरीष,राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया,उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है। एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं,इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत,गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है।

एकादशी के दिन करने योग्य

एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें अगर घर में झगडे होते हों,तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे।

एकादशी के दिन ये सावधानी रहे

महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध,बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है। तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है।

आज का राशिफल

मेष राशि-9 जनवरी के अनुसार मेष वाले अपने परिजनों के कार्यों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट चिंता बढ़ाएगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित ना होने से तनाव बढ़ेगा। संतान की उन्नति संभव है।

वृषभ राशि -9 जनवरी के अनुसार गुरुवार को व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे,साझेदारी करने पर विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि-9 जनवरी के अनुसार गुरुवार को संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे, दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि – 9 जनवरी के अनुसार परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि – 9 जनवरी के अनुसार राजनीति से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए गुरुवार का समय शुभ है। किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे, पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि-गुरुवार के अनुसार आप कितना भी परिश्रम कर लें,9 जनवरी को परिजन आपकी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें, अपने समय का इंतजार करें। आज पिता से संबंध कमजोर होंगे,भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।

तुला राशि-9 जनवरी को आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा, व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।

वृश्चिक राशि-9 जनवरी के अनुसार अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दें,संकोच को त्यागें, अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। लंबी यात्रा के योग हैं।

धनु राशि-9 जनवरी के अनुसार समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना जरूरी है,बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।आलस्य की अधिकता रहेगी।

मकर राशि-9 जनवरी 2025 के अनुसार कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।

कुंभ राशि- गुरुवार के अनुसार संतानों में भेदभाव ना करें सही को सही और गलत को गलत कहें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है,9 जनवरी को संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच समय निकालना होगा।

मीन राशि -9 जनवरी के अनुसार अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे,राजनीति में उन्नति कारक योग बनेंगे। अपनी वाक्शैली को बदलें,सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!