Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ यूथ कांग्रेस कार्यालय में हुआ आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह को आज यूथ कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।आज यूथ कांग्रेस कार्यालय में में पीसीसी सदस्य हरीराम बाना के नेतृत्व में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हरीराम बाना सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बाना ने कहा कि भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री, अद्वितीय नेता और सादगी की मिसाल थे। उनका जीवन भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की कहानी है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की नींव पर खड़ा होकर नई ऊंचाइयों को छुआ। डॉ. मनमोहन सिंह जी ने 1991 में आर्थिक सुधारों के माध्यम से देश को वित्तीय संकट से बाहर निकाला और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत ने अभूतपूर्व विकास दर हासिल की और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य किया। उनका जीवन सादगी,ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने अपने कार्यों से न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया उनके विचार और उनकी दूरदर्शिता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान सन्तोष गोदारा सोहनलाल महिया, विमल भाटी, डूंगराराम माहिया,शंकरलाल सायच, प्रकाश गोदारा,मुखराम,सुरेश बाना,मुखराम राकेश गोल्डन तंवर,मनोज माहिया,राजेश डेलू शीशपाल बाना,किशन वाल्मीकि,आरिफ चुनगर, हड़मान सीताराम ,सुभाष,कालूराम स्वामी जेनाराम सुरजाराम आंवला, रेवंत राम,सुभाष गोदारा सुखराम शुभम शर्मा,अशोक गोदारा,मांगीलाल,राजेश सुनार राजाराम,मुकेश गोदारा,हेतराम गोदारा,श्रीराम साहू,गजानंद सुनार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!