Advertisement

बकाया वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मिला आश्वासन

जितेन्द्र गौड़

बकाया वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मिला आश्वासन

बून्दी- लाखेरी नगर पालिका में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों का पिछले लगभग चार महीनों से वेतन का भुगतान नही किया गया, जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें घर खर्च चलाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

नगर पालिका द्वारा इतने लंबे समय से कर्मचारियों का भुगतान नही करने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, जिसको लेकर आज नगर पालिका में प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया। आखिर पालिका द्वारा कर्मचारियों का भुगतान समय पर क्यों नहीं किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!