Advertisement

अखिलेश यादव में दम है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़े : बीजेपी विधायक बोले – मे इस्तीफे को तैयार, कुंदरकी में प्रशासन ने नहीं यादव – मुस्लिमों ने जितया

रिपोर्टर – नाज़िम अली
स्थान –जिला मुरादाबाद

 अखिलेश यादव में दम है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़े : बीजेपी विधायक बोले – मे इस्तीफे को तैयार, कुंदरकी में प्रशासन ने नहीं यादव – मुस्लिमों ने जितया

मुरादाबाद के कुन्दरकी से बीजेपी विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को चुनोती दी है । विधायक रामवीर सिंह ठाकुर ने कहा- अखिलेश यादव को अगर लगता है की मुस्लिम मतदाता उनके साथ है तो में इस्तीफा देने को तैयार हूँ वो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाए ।
विधायक ने कहा – अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से 7 सीटों का सीसीटीवी डेटा मांगा है । मांगना ही था तो सभी 7 सीटों का डेटा मांगना चाहिए था । जिन 2 सीटों का डेटा नहीं मांगा , क्या वहाँ भाजपा की साकार नहीं । क्या वहाँ पुलिस प्रशासन नहीं । उन जगहों पर भी बैसी ही स्थिति है ।
रामवीर सिंह ने कहा – मैं प्रशासन की मदद से चुनाव नहीं जीता हूँ । बल्कि मुझे मुस्लिम और यादव मतदाताओ ने जितया है । बात दें की रामवीर ठाकुर मुस्लिम बहुल सीट कुन्दरकी में हुए उपचुनाव में करीब डेढ़ लाख वोटों के भारी अंतर से जीते है । भाजपा करीब तीन दशक बाद कुंदरकी सीट जीत पायी है ।भाजपा विधायक ने कहा मुस्लिमों का विश्वास सपा से खिसक गया विधायक ने कहा – अखिलेश यादव बड़े लीडर हैं । उन्हे पता चल गया है की अब मुस्लिमों का विश्वास उनसे खिसक चुका है । कुन्दरकी की हार के साथ ही सपा प्रत्यासी के बीच रहा हु । मेरे साथ जुड़ा, वो मेरे खिलाफ नहीं गया ।
मुझे पहले भी मुस्लिमों के वोट मिले विधायक रामवीर ने कहा – ऐसा नहीं है की मुझे मुसलमानों ने पहली बार वोट किया । चुकी में हारता रहा तो किसी ने ध्यान नहीं दिया । उन्होंने कहा यहाँ सपा सरकार में मुस्लिमों के साथ जो अत्याचार वो रजिस्टर्ड है । जब वो देखेंगे तो पता चलेगा की सपा सरकार ने मुस्लिमों को बर्बाद कर दिया ।
उनके समय में राशन नहीं बांटा , बिजली नहीं आई । स्कूली बच्चों के लिए आने वाले 1000 रुपए को प्रधान और मास्टर मिलकर कहा जाते थे । अब तो योगी की सरकार ने 1200 रुपये कर दिया है । जो की परेंट्स के खाते जा रहा है । अब राशन डीलर घर पर जाकर राशन दे रहा है ।
सपा विधायक अपने गाव मे भी जीत न सका भाजपा विधायक ने कहा कुन्दरकी में मुस्लिमों ने ही नहीं बल्कि 90 फीसदी यादवों ने भी उन्हे वोट दिया है । असमोली की सपा विधायक पिंकी यादव पर निशाना साधते हुए रामवीर बोले पिंकी यादव की ससुराल नाजरपुर कुन्दरकी ब्लाक में ही है । सपा विधायक अपने गाँव मे भी सपा को नहीं जिता सकीं । इससे पता चलता है की सपा के पास न तो मुस्लिमों का समर्थन रह गया है और न ही यादवों का ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!