Advertisement

गृह मंत्री को बयान के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतरे

पत्रकार जितेंद्र कुमार यादव

जिला अलवर

गृह मंत्री को बयान के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतरे

गृह मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतरे


संसद में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार दोपहर अलवर शहर में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा अमित शाह ने माफी नहीं मांगी तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जी ने कहा यह विरोध पूरे देश में है जिस प्रकार बाबा साहब के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बयान बाजी की है उसे अमित शाह सहित बीजेपी के बर्ताव का पता चलता है देश की आमजन को आक्रोश है यह मार्च इसी कारण से निकला है जब तक यह नहीं मानेंगे आंदोलन होगा यह राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम है

टीकाराम जूली ने कहा बीजेपी के लोगों को अभी गलत नहीं लग रहा है इससे पता चलता है उनकी डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिसोच क्या है लेकिन देश को गलत लगा है अमित शाह माफी मांगे और इस्तीफा दे वरना आगे और बडा मार्च निकालेंगे हम सबको बाबा साहब ने विरोध करने की ताकत दी मैंने वीडियो कई बार देख लिया बाबा साहब के बारे में गलत कहा है बाबा साहब का नाम लेकर कहा कि क्या यह फैशन बन गया है

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत बोली संविधान को बनाने वाले के नाम में ऐतराज़ कैसा

पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि संसद में केंद्रीय मंत्री यह बोल रहे हैं कि क्या रट लगा रखी है बाबा साहब बाबा साहब यह बहुत गलत है संसद ही संविधान के आधार पर चलती है
उस संविधान को बनाने वाले के नाम से एतराज कर रहे हैं जबकि बाबा साहब तो देश का गौरव है उनका नाम तो गर्व से लेना चाहिए लेकिन बीजेपी के नेताओं को क्यों ऐतराज़ है उनको संसद में भी नहीं खड़ा होना चाहिए

अमित शाह के मन में नफरत बलजीत यादव

बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कहा की अमित शाह के बयान को सुनेंगे तो लगेगा कि अमित शाह मन में दुख है की कोई भीमराव अंबेडकर का नाम बार-बार क्यों ले रहा है उनकी भाषा से पता चलता है कि उनके मन में बाबा सब के प्रति नफरत है जब इतने लोगों को उनके बयान से दुख पहुंचा है सो अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और इसके विरोध में 36 कोम की जनता का विरोध है

जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहां की इस्तीफा देना पड़ेगा

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक विरोध करेगी राजगढ़ के एमएलए मांगीलाल मीणा ने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे और अमित शाह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर देंगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!