Advertisement

लव मैरिज से नाराज परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में युवती को किया अगवा, पुलिस ने आबूरोड से धर दबोचा

हर्षल रावल
सिरोही/राज.

लव मैरिज से नाराज परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में युवती को किया अगवा, पुलिस ने आबूरोड से धर दबोचा


_________
सिरोही। जिले की पुलिस ने बालोतरा से एक युवती के अपहरण के आरोपियों को 22 नवंबर की रात्रि को आबूरोड़ रीको थाना के तहत मावल पुलिस चौकी पर धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के बालोतरा में स्कॉर्पियो सवार कुछ बदमाशों ने युवती का फ़िल्मी स्टाइल में अपहरण कर लेकर जा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। बदमाशों ने युवती को जबरदस्ती ऑटो रिक्शा से खींचकर घसीटते हुए परिजनों से मारपीट कर युवती को लेकर फरार हुए थे।

सिरोही पुलिस अधीक्षक क्या बोले:-
संपूर्ण मामले पर सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि बालोतरा से रात्रि को संदेश प्राप्त हुआ था कि युवती का अपहरण करके कुछ बदमाश सिरोही कि ओर आ रहे हैं। सूचना पर आबूरोड़ क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। इस दौरान राजस्थान-गुजरात सीमा के मावल पुलिस चौकी पर अपहरण के आरोपियों को गाड़ी सहित पकड़ करके बालोतरा पुलिस के हवाले किया। वही युवती को भी दस्तयाब करके पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह है पूरा मामला:-
प्रेम विवाह से नाराज़ परिजनों द्वारा युवती के अपहरण की बात सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि सिवाना निवासी युवती मंजू और बालोतरा निवासी कुलदीप ने इसी महीने 11 नवंबर को प्रेम विवाह किया था। इसी को लेकर मंजू के परिवार वाले उनसे नाराज़ थे। इसी के चलते शुक्रवार शाम को मंजू और कुलदीप ऑटो से बालाजी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान घर से चार किलोमीटर दूर शनि देव मंदिर के समीप स्कार्पियो में आए लोगों ने ऑटो को टक्कर मार दी और ऑटो से एकदम फ़िल्मी स्टाइल में युवती का अपहरण कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मंजू के पति कुलदीप ने लव मैरिज के पश्चात राजस्थान हाईकोर्ट गए थे। जहां उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी। 16 नवंबर को कुलदीप और मंजू बालोतरा एसपी ऑफिस में भी पेश हुए थे। शाम करीब 5 बजे पत्नी मंजू, मां और अन्य परिजनों के साथ बालाजी मंदिर मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान पचपदरा रोड पर शनि मंदिर के समीप अपहरण की यह घटना हुई। बदमाशों ने परिवार के लोगों से भी मारपीट की है। ऐसी जानकारी मिली है।

 

पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा:-
अपहरण की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और बदमाशों का पीछा किया। उन्हें सिरोही के आबूरोड़ रीको थाना क्षेत्र के मावल से पकड़ लिया। यहां से आरोपी गुजरात भागने कि फिराक में थे। आरोपी राजस्थान पुलिस के अंतिम पुलिस चौकी पर पहुंच चुके थे। जहां पर उनके मंसूबों पर सिरोही पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पानी फेरते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा। उनकी गाड़ी से अपहरण की गई युवती को भी डिटेन किया है। उसके पश्चात रात्रि को ही बालोतरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!