Advertisement

क्रॉप कटिंग में खेतों में पहुंचे डीएम

क्रॉप कटिंग में खेतों में पहुंचे डीएम

रिपोर्टर- सुमन कुमार पाण्डेय

शेखपुरा.जिला पदाधिकारी शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड के भदौसी पंचायत के राजस्व ग्राम भदौस के कृषक शिवशंकर सिंह के थाना संख्या-216 प्लाॅट संख्या- 2625 में पहुँच कर अगहनी धान फसल का उत्पादकता का आकलन का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्य का संपादन कृषि समन्वयक प्रेम प्रकाश द्वारा किया गया।
बताते चलें कि अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा प्रत्येक कृषि वर्ष के चारो मौसम में फसल कटनी प्रयोग का आयोजन कर फसल की उत्पादकता का आकलन पंचायत से लेकर जिला स्तर पर किया जाता है। इसके आधार पर ही फसल आच्छादन के आंकड़ो का उपयोग कर उत्पादन का आकलन किया जाता है।
इसी परिपेक्ष्य में आज 50 वर्ग मीटर के क्षेत्र में धान फसल की कटनी की गई। कटनी के उपरान्त धान का कुल वनज 52.260 किलोग्राम प्राप्त हुआ। इस अवस पर जिला पदाधिकारी महोदय के साथ अपर समाहत्र्ता, भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता, वरीय उपसमाहत्र्ता-सह-जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी,घाटकुसुम्भा के साथ-साथ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उप प्रमुख घाटकुसुम्भा, भदौसी पंचायत के मुखिया, पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य कृषक बंधु आदि उपस्थित थे।
राज्य – बिहार
जिला- शेखपुरा
रिपोर्टर- सुमन कुमार पाण्डेय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!