Advertisement

दरभंगा : केंद्रीय टीम ने दरभंगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कटाव स्थल का किया निरीक्षण एवं स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से लिया फीडबैक।

www.satyarath.com

• केंद्रीय टीम ने दरभंगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कटाव स्थल का किया निरीक्षण एवं स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से लिया फीडबैक।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

दरभंगा : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी पार्थ सारथी, जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक संदीप कुमार, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के ए सुरेश बाबू तथा बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी के द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी पश्चिमी तटबंध के भुवौल गाँव टूटान स्थल पर पहुंचकर बाढ़ से हुई क्षति का जायाजा लिया।

www.satyarath.com

केंद्रीय टीम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसल,सड़क, स्कूल पुल-पुलिया, बिजली एवं जन धन के संबंध में स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से जानकारी लिया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बाढ़ के समय जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 23 दिनों से यहां पर सामुदायिक रसोई घर का संचालन हो रहा है जिसमें हम लोग दोनों शाम खाना खा रहे हैं।

निरीक्षण के पश्चात उन्होंने जिला स्तरीय एवं बाढ़ प्रभावित प्रखंड के पदाधिकारीयों के साथ दिल्ली मोड़ स्थित ग्रेसिया होटल में समीक्षा बैठक किया।बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सलीम अख्तर द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केंद्रीय टीम को बाढ़ के दौरान किए गए कार्य से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने बाढ़ से क्षति का प्रारंभिक प्रतिवेदन से भी केंद्रीय टीम को अवगत कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!