Advertisement

मंगल कामना के बाद मां दुर्गा की विदाई, शारदा नहर पर मूर्तियों का हुआ विसर्जन

मंगल कामना के बाद मां दुर्गा की विदाई, शारदा नहर पर मूर्तियों का हुआ विसर्जन

संवाददाता वैभव श्रीवास्तव – हरदोई

पिहानी कस्बा के भूरेश्वर मंदिर के दुर्गा पंडाल व भारतीय इंटर कॉलेज के सामने के दुर्गा पंडाल नवरात्र भर मैया का गुणगान करने के बाद शनिवार को शोभायात्रा निकालकर मैया को विदा किया गया। मां से मंगल कामना करने के बाद बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।

शारदा नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। भारतीय इंटर कॉलेज के निकट दुर्गा पंडाल की शोभा यात्रा मेंकाली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे दिन मैया के जयकारे गूंजते रहे। देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु मदमस्त होकर झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। देवी मां की भक्ति में लीन हो भक्त मां के रंग में रंगे हुए थे। शहर की हर गली से देवी की विसर्जन यात्रा निकल रही थी।जगह-जगह लाउड स्पीकर बज रहे थे।विसर्जन यात्रा में महिलाओं की तादात पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक दिख रही थी। भक्ति का खुमार ऐसा कि महिलाएं नंगे पांव, सिर पर कलश लिए हुए, मैया के जयकारे लगाते और नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी। रंग-गुलाल उड़ाए जा रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!