Advertisement

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राजकुमार देवायुष सिंह का किया स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राजकुमार देवायुष सिंह का किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान मे अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आग्रह किया

कोटपूतली की भाजपा युवा मोर्चा टीम ने राजकुमार देवायुष सिंह का कोटपूतली मुख्य बाज़ार मे साफा एवं दुप्पटा पहना कर स्वागत किया।
भाजपा का देशभर मे संगठन पर्व के रुप मे सदस्यता अभियान चलाया रहा है। इसको लेकर सभी जिला एवं विधानसभा स्तर पर सदस्यता कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर राजकुमार देवायुष सिंह के कोटपूतली आगमन पर सर्वप्रथम पूर्व कृषि उपज मण्डी चेयरमैन महेश मीणा ने राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने राजकुमार देवायुष सिंह का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। देवायुष सिंह ने सभी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद् किया एवं अधिक से अधिक संख्या मे 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा के सदस्य बनाने को कहा। भाजपा एक स्वस्थ व समर्थ भारत का निर्माण करने मे सभी भारतीयो का योगदान चाहती है। भाजपा कि सदस्यता भारत के विकास का संकल्प है। सभी कार्यकर्ताओ को सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमे से ऐडवोकेट अशोक सुरेलिया, रामप्रकाश बंसल, सुनील अग्रवाल, हेमंत मोरिजावाला, भाजपा युवा मोर्चा से रमन सैनी, अभिषेक मोरिजावाला, विजेंद्र सैनी पर्वतरोही, टींकु पाथरेडी, सीताराम बंसल,रजत जिन्दल,जीतू गुप्ता, ओमप्रकाश गुर्जर,केशव बंसल, अशोक शर्मा, अमित सैनी,
गौरव गुप्ता उर्फ गोलू , विकास अग्रवाल,निर्मल गुप्ता,आलोक अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!