Advertisement

बड़ी खबर सत्यार्थ न्यूज , युवक ने ईंट से मारकर डेढ़ साल के मासूम की कर दी हत्या

बड़ी खबर सत्यार्थ न्यूज , युवक ने ईंट से मारकर डेढ़ साल के मासूम की कर दी हत्या

रिपोर्ट- प्रेम कुमार साहनी- गोरखपुर

घर के बाहर ही खेल रहा था विद्यांश

बांसगांव,गोरखपुर Iबांसगांव तहसील क्षेत्र के भैंसारानी गांव में डेढ़ साल के एक बच्चे की गांव के ही एक सनकी युवक ने ईंट से मार मार कर हत्या कर दी। बच्चा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। इस बीच आरोपी युवक ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। घायल बच्चे की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।पुलिस ने बच्चे के शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ में इधर-उधर की बातें कर रहा है।
थाना क्षेत्र के भैंसारानी गांव निवासी राहुल यादव के डेढ़ साल का बच्चा विद्यांश यादव सोमवार शाम को घर के पास ही खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रंजित ने उसके सिर पर बिना किसी कारण के ही ईंट चला दिया। ईंट लगने से मासूम लहूलुहान हो गया।लोगों के शोर मचाने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि डेढ़ साल के बच्चे की ईंट से मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जिस युवक पर हत्या का आरोप है, वह अक्सर बच्चे के साथ खुद ही खेलता था। उसने यह घटना क्यों की है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। केस दर्ज कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी रिपोर्ट- प्रेम कुमार साहनी जिला पत्रकार गोरखपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!