• दिगंबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, दस दिनों तक चले विभिन्न आयोजन, सहभोज के साथ हुआ समापन।
चित्र : सुसनेर में दिगम्बर जैन समाज ने एक दूसरे से उत्तम क्षमा बोलकर मनाया क्षमावाणी पर्व।
सुसनेर : तप, त्याग, संयम और आत्म शुद्धि के पर्व पर्युषण का उत्तम क्षमा के साथ समापन हो गया। बुधवार को स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने पर्व के अंतिम दिवस श्रीजी की विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली।इस दौरान समाज की महिला, पुरुष सहित युवा भी इसमें शामिल हुए। शोभायात्रा में पुरुष श्रीजी की भक्ति से ओतप्रोत भजन करते चल रहे थे। पर्युषण पर्व के दौरान अनेक महिला, पुरुषों ने उपवास किए।अंत में समाज का वात्सल्य भोज त्रिमूर्ति जैन मन्दिर में संपन्न हुआ।
पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के अगले दिन यानि कि बुधवार को क्षमा दिवस पर सभी व्यक्ति एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं। इस दिन समाज के लोग जाने- अनजाने हुई गलतियों के लिए मनुष्य, जीव-जंतुओ, पशु-पक्षियों से क्षमा-याचना करते हैं। इसके दौरान क्षमा मांगना और क्षमा कर देना, यह दोनों श्रेष्ठ माने जाते हैं। इस बार यह पर्व 18 सितंबर बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें एक-दूसरे को उत्तम क्षमा बोलकर विगत वर्ष में हुई गलतियों की क्षमा भी मांगी गई।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के अलावा पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्रसिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश खुपवाला, कांग्रेस विधानसभा संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, देवीसिंह सिसोदिया, इरशाद कुरेशी, पार्षद प्रदीप सोनी, पवन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, युगलकिशोर परमार आदि उपस्थित थे।
Leave a Reply