मुख्यमंत्री के गृह जिले में नहीं हो रहा कलेक्टर के आदेश का पालन
लोकेशनउज्जैन
रिपोर्टर नितिन पंड्या

कलेक्टर के आदेश का पालन करवाने में नाकाम तहसीलदार
कब्जा दिलाने के आदेश को 1 साल होने को आया अभी भी नहीं मिला विधवा महिला को भूमिका कब्जा
बड़नगर। मुख्यमंत्री के गृह जिले में बेलगाम होते जा रहे राजस्व के अधिकारी व कर्मचारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का कोई डर नहीं है। कलेक्टर के आदेश का पालन करवाने में भी अब यह लोग आनाकानी करने लगे हैं और लगभग साल भर बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन अभी तक नहीं हुआ है और पीड़ित विधवा महिला सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो रही है। आपको बता दे की बड़नगर में राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार से लगाकर अन्य जिम्मेदार भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जिससे जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधीश के आदेशों की अवहेलना होकर उसकी धज्जियां उड़ रही है लेकिन राजस्व के बड़नगर तहसील के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी बेपरवाह होकर जिलाधीश के आदेश की खुलेआम अव्हेलना कर रहे हैं आपको बता दे की तहसील के ग्राम सिलोदिया में विधवा महिला दुर्गाबाई बेवा कंवरलाल गुर्जर ने अपनी भूमि सर्वे नंबर 169 रकबा 0.09 हेक्टर पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकर्ताओं से अपनी भूमिका कब्जा वापस प्राप्त करने के लिए नायब तहसीलदार टप्पा खरसोद कला के न्यायालय में विधिवत तरीके से धारा 250 का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन नायब तहसीलदार टप्पा खरसोद कला द्वारा आवेदिका

महिला दुर्गाबाई व अनावेदकगण के मध्य स्वत्व का विवाद मानते हुए दिनांक 28.02.2024 को आवेदिका का आवेदन निरस्त कर दिया। जिसकी अपील आवेदिक का द्वारा अनु विभागीय अधिकारी बड़नगर के न्यायालय में की लेकिन अनु विभागीय अधिकारी बड़नगर ने दिनांक 30.8.2024 को अपील अवधि बाहर मानते हुए निरस्त की गई। जिसके विरुद्ध आवेदीका द्वारा कलेक्टर उज्जैन के समक्ष एक निगरानी प्रस्तुत की थी जिसमें सभी पक्षों को सुनने के बाद कलेक्टर द्वारा दिनांक 1.4.2025 को आदेश पारित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि अधीनस्थ न्यायालय अनु विभागीय अधिकारी बड़नगर के प्रकरण क्रमांक 0074/ अपील/2024-25 आदेश दिनांक 30.08.2024 एवं नायब तहसीलदार टप्पा खरसोद कला के प्रकरण क्रमांक 0003/अ-70/2024-25 आदेश दिनांक 28.2.2024 विधि संगत नहीं होने से निरस्त किए जाते हैं तथा नायब तहसीलदार टप्पा खरसोद कला को निर्देशित किया जाता है की आवेदीका को उसके स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम सिलोदिया तहसील बड़नगर स्थित भूमि सर्वे नंबर 169 रबकबा 0.09 हेक्टेयर पर से अनावेदकगण का कब्जा हटवा कर आवेदीका को विधिवत भूमि का कब्जा प्रदान किया जावे। कलेक्टर को आदेश पारित किया लगभग 1 वर्ष होने को आया है लेकिन उनके आदेश का पालन अभी तक नहीं हुआ है

आवेदीका दुर्गाबाई को उसकी भूमिका कब्जा अभी तक नहीं मिला है वह अपनी भूमिका कब्जा प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय,पटवारी एवं अन्य के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें उनकी भूमिका कब्जा नहीं मिल रहा है यहां सवाल यह उठता है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधीश द्वारा उभय पक्षों को सुनने के पश्चात सभी दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात पारित किए गए आदेश का पालन भी बड़नगर तहसील के राजस्व अधिकारी कर्मचारी नहीं करवा पा रहे हैं इससे एक बात तो स्पष्ट है कि इन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है उन्हें उनके आदेशों की कोई परवाह नहीं है यहां सब अपने हिसाब से कार्य चल रहा है और जनता परेशान हो रही है अब देखना यह होगा कि जिलाधीश द्वारा करीब 1 वर्ष पहले आवेदी का दुर्गाबाई को विधिवत कब्जा प्रदान करने के लिए नायब तहसीलदार टप्पा खरसोद कला को निर्देशित किया गया था लेकिन नायब तहसीलदार टप्पा खरसोद कला के नायब तहसीलदार का स्थानांतरण होने के बाद अभी तक वहां कोई तहसीलदार नहीं आया जिसके चलते वहां का प्रभार बड़नगर तहसीलदार रुपाली जैन के पास है और तहसीलदार की संज्ञान में होने के बावजूद भी जिलाधीश के आदेश का पालन न होना कई प्रश्नों को जन्म देता है और बड़नगर के राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है अब देखना यह होगा कि 1 साल से आदेश होने के बाद भी उसका पालन न होने पर जिलाधीश महोदय जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर किस प्रकार की कार्यवाही करते हैं यह तो भविष्य के गर्भ में है और आने वाला वक्त ही बताएगा।

















Leave a Reply