Advertisement

पुरवा कस्बे में बारावफात के अवसर पर निकाला गया विशाल जुलूस

संवाददाता : करनेश सिंह पुरवा उन्नाव

पुरवा कस्बे में बारावफात के अवसर पर निकाला गया विशाल जुलूस

पुरवा उन्नाव : कस्बे के मियाटोला स्थित मदरसा बागे मदीना से बारावफात के अवसर पर डीजे की धुन व घोड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।जुलूस का चेयरमैन रेनू गुप्ता ,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्रनाथ द्विवेदी,समाजसेवी संजय त्रिपाठी ,कपिल त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया।जुलूस बस स्टाप ,पीराशाह ,पीरजादीगढ़ी ,मिर्री चौराहा ,शीतलगंज,जिंदवाबादी , दलीगढ़ी ,होते हुए मदरसा बागे मदीना मे आकर समाप्त हुआ।मुस्लिम समुदाय के लोग आपस मे गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम उदित नारायण सेंगर,कोतवाल राकेश गुप्ता सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा। जुलूस मे मुख्य रूप से अध्यक्ष सरफुद्दीन वारसी, हाफिज फैयाज ,गुलाम वारिश, वकार,वसीम ,मोहसिन खान ,अदीब ,बहरुद्दीन ,जाहिद राजू सिद्दीकी सहित सैकड़ों के तादाद में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!