Advertisement

नगर में दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम है। उत्सव के तहत कई धार्मिक, समाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए

संवाददाता सुनील माहेश्वरी
 रिंगनोद

नगर में दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम है। उत्सव के तहत कई धार्मिक, समाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

वही इस पर्व को लेकर छोटे छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है । चारभूजा चौक में टाइगर ग्रुप द्वारा विराजित गणेश पांडाल में प्रतिदिन शाम को भव्य महाआरती एवम प्रसाद वितरण किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज रविवार को ग्रुप द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन रखा,

जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया , ज्ञात है, की आज से 11 वर्ष पूर्व टायगर ग्रुप ने चारभूजा चौक में गणेश उत्सव की शुरुआत की थी, जो यह उत्सव आज बड़ा रूप लेकर विशाल भंडारे का आयोजन ग्रुप द्वारा किया जा रहा हैं। साथ ही आसपास के ग्रामों में भी गणेश उत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!