न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
पिपरई महाविद्यालय में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 माह से नहीं मिला मानदेय।
खबर जिला अशोकनगर से
पिपरई महाविद्यालय में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कार्य करते हुए लगभग 6 माह हो गए, पर अभी तक उनको मानदेय नहीं दिया गया। जब पिपरई महाविद्यालय के प्राचार्य से मानदेय न मिलने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया की हमने पिपरई महाविद्यालय कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की मानदेय के लिए बजट मांगा है। जो की बजट जैसे ही आ जाता हैं। तो सबको वेतन दे दिया जाएगा। इसके बाद जब बजट आया तो बजट का पैसा ट्रेजरी द्वारा आहरण का अधिकार अशोक नगर के अग्रणी महाविद्यालय को है। पर उनके द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने उन अपात्र आउटसोर्स कर्मचारियों के पक्ष में भुगतान प्रक्रिया करनी चाही। जिनको इस महाविद्यालय की अबलेख सत्यापन एवं पात्रता परीक्षण समिति के सत्यापन में सैडमैप सर्कुलर अनुसार आपात्र पाए गए थे। इसके बावजूद भी अशोक नगर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य ए एस लहारिया द्वारा इनको दो माह का मानदेय दिया गया। जब यह बात पिपरई प्राचार्य को पता चली तब पिपरई प्राचार्य द्वारा कार्यवाही करते हुए अपात्र आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को पिपरई महाविद्यालय द्वारा रोक लगा दी। जो पैसा अब रुक गया है। पिपरई महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि जो अशोक नगर महाविद्यालय के अपात्र आउटसोर्स कर्मचारी मानदेय की मांग कर रहे हैं। उन अपात्र कर्मचारियों को तो पूर्व में ही अशोक नगर कालेज के प्राचार्य लहारिया द्वारा सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जा चुकी है। तब उन कर्मचारियों द्वारा कोर्ट में भी केस दर्ज कराया है। इसके बाद भी अशोक नगर कालेज के अपात्र आउटसोर्स कर्मचारी पिपरई महाविद्यालय से वेतन लेने की मांग कर रहे हैं। जबकि पिपरई महाविद्यालय में तो कभी एक दिन भी कार्य नहीं किया। और जिस कंपनी ने इनकी आउटसोर्स मे भर्ती प्रक्रिया की थी। वह भी कंपनी फर्जी निकली। जब इनकी झूठी कहानी कही से पूरी नहीं हुई तो आये दिन पिपरई प्राचार्य राजमणि यादव को धमकी देने लगे। और अशोक नगर कलेक्टर कार्यालय में विधायक मुंगावली ब्रजेंद्र सिंह यादव एवं पूर्व विधायक जजपाल सिंह संधु के समक्ष भी धमकाते हुए बोले की हम तुम्हे अशोक नगर नहीं रहने देंगे। और न ही पिपरई महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के पद पर रहने लायक छोड़ेंगे। इस तरह के हौंसले इन लोगो के है। जो कि ग्वालियर से आए डॉ कुमार रत्नम अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग को प्राचार्य कक्ष में बंधक बनाकर पिपरई महाविद्यालय के प्राचार्य को पद मुक्त करने का पत्र जबरन लिखवाना। ऐसी हरकतों पर उतर आए असामाजिक तत्वों के खिलाफ तो कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। खबर एवं विज्ञापन के लिए
शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72