Advertisement

सोनभद्र -जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से थाना पन्नूगंज पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

 

 

जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से थाना पन्नूगंज पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना घोरावल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गयी जनता की समस्याएं-

जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना दिवस के अवसर पर अपने-अपने सर्किल के थानों में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 14.09.2024 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से थाना पन्नूगंज पर जन शिकायतों को सुना गया तथा थाना दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना घोरावल पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्यओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!