Advertisement

मैनपुरी : पांच माह 13 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव।

www.satyarath.com

• पांच माह 13 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव।

• मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार खुदवाई गई कब्र।

• उप जिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी भोगांव थाना अध्यक्ष बिछवा रहे मौजूद।

www.satyarath.com

मैनपुरी : बिछवा थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में पांच महा पूर्व एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। महिला के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया उस मामले में मुख्य न्यायालय मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव करीमगंज निवासिनी आसपा पत्नी शाहरुख खान की 28.4.2024 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सभी लोगों ने एक साथ शव का अंतिम संस्कार कराया था ।मामले में पांच माह वाद रिपोर्ट मृतका के पिता मेंबर हसन निवासी महमूद नगर मैनपुरी ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पति शाहरुख के साथ शहनाज समीम सुधा बेगम और सलमान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। मामले में क्षेत्राधिकारी भोगांव ने को कब्र से निकलने के लिए न्यायालय व उच्चा अधिकारियों को पत्राचार किया। जिसमे मुख्य न्यायालय मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार टीम गठित हुई जिसमें उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार तहसीलदार विशाल सिंह के साथ क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा व थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने मौके पर पहुंचकर वीडियो ग्राफी के साथ कब्र को सब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

संवादाता शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश मैनपुरी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!