*अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता ग्राम पंचायत आमडीह का अमृत सरोवर बांध*
*चारो ओर लगा है घांस फूस का जंगल बांध की भीट पर अतिक्रमणकारियों ने कर लिया है कब्जा*
*सोनभद्र* बैनी/बुद्धिराम सिंह यादव

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत आम डीह में बना अमृत सरोवर बांध भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है बांध के चारो ओर घांस फूस लगा हुआ है जैसे कि उस ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी ही न हों समुचित देख भाल नही होने की वजह से अमृत सरोवर बांध पर कुछ लोग अतिक्रमण कर कही थ्रेशर तो कही पशुओं को चारा डालने वाला नाद आदि रखे गए हैं।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है बांध में बनी सीढ़ी फट गई है इंटर लाकिंग भी बिना सोलंग बालू के पत्थर के चूरन का धड़ल्ले से प्रयोग किया गया है जो कि मानक के विपरीत है।
ग्राम पंचायत आम डीह में फल फूल रहे भ्रष्टाचार की जड़े काफी मजबूत है हो भी क्यों न जिस ग्राम पंचायत में पत्नी प्रधान और पति रोजगार सेवक हो तो उस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार होना लाजमी है।
*सूत्रों की माने* तो इधर दो तीन वर्षो में रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान जो की पति पत्नी है उनकी संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसकी जांच अगर उच्च अधिकारी से कराई जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा इस मामले में ये कहावत चरितार्थ होती है कि *सैयां भए कोतवाल अब डर काहे का*
इसी ग्राम पंचायत कुरवल में भी मेन रोड पर मनरेगा के तहत पोखरे का निर्माण भी कराया गया है वहां भी भारी घोटाला होने की बात ग्रामीण कह रहे थे।
*अमृत सरोवर बांध में निम्न कार्य होने थे* बांध के चारो ओर इंटर लेकिंग सीढ़ी पूरे बांध के चारो ओर बैरिकेटिंग कर उसे सुरक्षित करना था बांध में बोर कराने की भी योजना थी जिससे की बांध का पानी कभी न सूखे पर ग्राम पंचायत आम डीह के अमृत सरोवर बांध का तो हाल ही बेहाल है आधा अधूरा कार्य कर अपनी जेब भरने का काम किया गया है बांध पर लगे शीला पट्ट पर लागत को भी नहीं दर्शाया गया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अमृत सरोवर बांध निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच उच्च अधिकारियों से कराने की मांग की है।


















Leave a Reply