Advertisement

थाना अमझेरा पुलिस को अवैध शराब से भरी एक मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा वाहन को पकडने मे मिली बडी सफलता

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान सरदारपुर धार

थाना अमझेरा पुलिस को अवैध शराब से भरी एक मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा वाहन को पकडने मे मिली बडी सफलता

पुलिस को 29 पेटी अवैध शराब किमती 105800/- रुपये एंव 10 लाख रुपये का वाहन जप्त करने मे मिली सफलता


अमझेरा – पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह एंव वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया गया है
उक्त के तारतम्य मे दिनांक 10-09-2024 को दिन मे करीबन 11.30 बजे थाना अमझेरा पुलिस को मुखबीर द्वारा एक सफेद कार मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा मांगोद फाटे से अमझेरा की तरफ अवैध शराब परिवहन कर आने कि सूचना मिली ।

मुखबीर कि सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर तत्काल, थाना अमझेरा की टीम राजपुरा पहुँची जहाँ मुखबीर द्वारा बतायी गयी सफेद कार वाहन क्रमांक MP-09 CT-7752 दिखी वहाँ पर टीम द्वारा रोड को घेराबंदी किया तो वाहन चालक सुल्तानपुर रोड तरफ भगा जिसका पीछा करते गणियारा फाटा पर उक्त वाहन को मोडते समय मील के पत्थर से टकरा गयी व अवैध शराब भरे वाहन को आऱोपी चालक वही छोडकर भाग गया उक्त ब्रेजा वाहन मे भरी अवैध शराब बोल्ट स्ट्रांग बीयर कि 22 पेटिया लेमाउण्ट बीयर कि 6 पेटी , मदिरा प्लेन कि 1 पेटी कुल 29 पेटिया व वाहन ब्रेजा कार जप्त कि गयी है
थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक.421/10.09.2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज किया गया है
पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार एंव एसडीओपी श्री आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम थाना अमझेरा के उनि जयपाल बिल्लौरे ,कार्य.सउनि.भुरसिंह बघेल,कार्य.सउनि मुकेश अलन्से , कार्य.प्र.आर.448 कैलाश कटारा , आर.565 रागोपाल बैरागी , आर.550 राहुल मण्डलोई की अवैध शराब व वाहन जप्त करने मे सराहनीय भुमिका रही है

जप्त शराब
A. 22 पेटी बोल्ट प्रीमीयम स्ट्रांग बीयर
B. 06 पेटी लेमाउण्ड प्रीमीयम स्ट्रांग बीयर
C. 01 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब
( कुल – 345 बल्क लीटर शराब किमती करीबन 105800/- रुपये )

जप्त वाहन व मोबाईल

A. मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा कार क्र0 – MP-09 CT- 7752 ( किमती – 10 लाख रुपये )

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!