Advertisement

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा गया एलपीजी सिलेंडर विफल हो गया।

www.satyarath.com

• कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा गया एलपीजी सिलेंडर विफल हो गया।

www.satyarath.com

कानपुर, 09 सितंबर : रेलवे अथॉरिटी के मुताबिक रविवार रात उत्तर प्रदेश के कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी सिलेंडर और कुछ अन्य संदिग्ध सामान रखा हुआ था। इसी दौरान भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस गैस सिलेंडर से टकरा गई। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर नहीं फटा और दूर जाकर गिरा। एक बड़ा हादसा टल गया, यदि ट्रेन पलट जाती तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी।

कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से अनवरगंज स्टेशन होते हुए भिवानी की ओर जा रही थी। अभी वह शिवराजपुर रेलवे स्टेशन के करीब ही पहुंचा था कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी। स्पीड अधिक होने के कारण ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया और थोड़ी दूरी पर शिवराजपुर स्टेशन पहुंचने पर मेमो दे दिया। इसमें कहा गया कि ट्रेन किसी लोहे की वस्तु से टकरा गई है।आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीना ने जब मौके पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पर कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलीं और दूर एक गैस सिलेंडर पड़ा मिला, जो बिना फटा था और गैस से भरा हुआ था। यह देख इंस्पेक्टर को एहसास हुआ कि ट्रेन पलटाने की साजिश रची गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!