Advertisement

कालसेन भैरव बाबा मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

कालसेन भैरव बाबा मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

गंजबासौदा आज शहर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भादो की बड़ी छठ के अवसर पर श्री कालसेन भैरव बाबा मंदिर गांधी चौक पर विशेष पूजन अभिषेक हुआ दोपहर को बाबा की सवारी आई भक्तों की समस्याओं के समाधान के उपाय बताएं भजन कीर्तन हुआ तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया

बाबा के दरबार में गणेश जी हनुमान जी श्री काल सेन भैरव के अगल-बगल साथ ही गौड बाबा बली बाबा आशु मैया बंजारे बाबा आसन देव सहित अन्य देवी देवता विराजमान है बाबा के दरबार में अखंड ज्योत जल रही है दीपक तिवारी ने बताया कि बाबा के जहां मान्यता वालों के मुंडन संस्कार किए जाते हैं प्रत्येक शनिवार को दोपहर महा आरती होती है बाबा के दरबार में होली दिवाली दूज वैशाख माघ एवं भादो में की छठ सहित हरियाली अमावस्या एवं काल भैरव जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं श्री कालसेन भैरव बाबा का यह प्रसिद्ध स्थान इस क्षेत्र का सबसे प्राचीन स्थान है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!