मृतक आर्यन के पिता से मिलकर ढाढस बधाया और सांत्वना दी
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

रामगढ़ बाजार में पिछले दिनों हुई 12 साल के युवक आर्यन गुप्ता की गला रेत कर हुई जघन्य और हृदय विधायक घटना में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में मृतक आर्यन के पिता राजू गुप्ता से मिला और घटना के बाबत पूरी जानकारी ली तथा उनको आश्वासन दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई में आपके साथ सदैव रहेगी प्रेस को दिए गए बयान में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की पुलिस कानून व्यवस्था का ढिंढोरा पीटती है वहीं पुलिस इस तरीके की घटना को रोकने में नाकाम है सोनभद्र जनपद में कई घटनाएं इस तरीके की हो चुकी है प्रशासन अपना कड़ा रुख चार-पांच दिन दिखती है और उसके बाद फिर वही डाक के तीन पात ।
जिला अध्यक्ष ने विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशासन से यह मांग की की घटना में मृतक आर्यन के पिता राजू गुप्ता की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और इतनी बड़ी घटना हो जाना उनको दुखों का पहाड़ दे जाती है ऐसे में उनको प्रशासनिक मदद मुआवजे के तौर पर मिलनी चाहिए । प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विधानसभा रावटसगंज के पूर्व प्रत्याशी श्री कमलेश ओझा, सोनभद्र के पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दया शंकर पांडे जी आरटीआई विभाग के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, रामगढ़ बाजार के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी, चतरा ब्लॉक के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा जी शामिल रहे ।
















Leave a Reply